फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका..मौत और मातम: प्रेमी के हाथों मरने से पहले टूटा था गमों का पहाड़, पिता और दो भाइयों को खुद मरते देखा

Thu, 17 Jul 2025 05:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा स्थित रामनगर कॉलोनी में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। 
विज्ञापन
1 of 6
मृतका मोनिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनिका के परिवार पर कई साल से एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूटता रहा। पिता की मौत के बाद एक भाई लापता हो गया तो दस महीने पहले ही दूसरे भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद मोनिका और भाई नितिन ही मिलकर परिवार चला रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
मोनिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बेटी को यादकर बेहोश हो रही मां
पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज से मोनिका के पिता श्रवण कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद मोनिका के परिवार में उसके अलावा मां, तीन भाई और भाभी बचे थे। चार साल पहले अचानक एक भाई धर्मेंद्र लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। वहीं एक साल पहले जितेंद्र की तबीयत भी खराब रहने लगी। काफी उपचार के बाद भी दस महीने पहले उनका निधन हो गया। जितेंद्र के निधन के बाद परिवार में मोनिका, भाई नितिन, मां और जितेंद्र की पत्नी बचे थे। सभी ने एक बार मिलकर फिर से परिवार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब मोनिका की मौत से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मां अपनी बेटी को याद करते हुए दहाड़ें मारकर रोती है तो कभी बेहोश हो जाती है। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे, लेकिन उनका गम इतना ज्यादा है कि कोई सांत्वना उनके किसी काम नहीं आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
मोनिका हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किराये के मकान में रहते हैं 10 किरायेदार
रामनगर कॉलोनी के जिस मकान में आरोपी किराये पर रहता था उसमें करीब 10 किरायेदार रहते हैं। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की तो वे भी आरोपी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सके। वहीं अन्य किरायेदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

4 of 6
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
कहीं शादीशुदा होने की जानकारी पर तो नहीं हुआ था विवाद
मोनिका और राहुल राजपूत के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन उसे शायद राहुल के शादीशुदा होने की बात पता नहीं थी। सीओ सिटी ने बताया कि कमरे पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे में ये संभव है कि मोनिका को राहुल के शादीशुदा होने की जानकारी लग गई थी, इसी के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मोनिका की हत्या पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
मोनिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
राहुल बाजार में लगाता था मेंहदी
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल राजपूत कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेंहदी लगाने का काम करता है। करीब तीन साल पहले कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका (22) से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो माह पहले युवक ने प्रेमिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। यहीं पर दोनों मिलते थे। बुधवार को सुबह आरोपी ने मोनिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। सुबह 10 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने कमरे पर पहुंच गई।

यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शाम चार बजे के करीब युवक कमरे का ताला लगाकर सीधे कृष्णानगर चौकी पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका मोनिका की हत्या कर दी है और वह उसके बिना नहीं रह सकता है। यह सुनकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल जांच करने युवक के बताए पते पर पहुंचे। यहां कमरे के अंदर मोनिका का शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही आरोपी से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें