प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
दुकान मालिक को भी फोन कर दी थी हत्या की जानकारी
कृष्णानगर में मोनिका जिस दुकान पर काम करती थी, उसके मालिक गौरव को भी आरोपी ने फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि वह अब पुलिस के पास जा रहा है और कृष्णानगर चौकी के बाहर खड़ा है। सूचना मिलते ही गौरव ने मोनिका के भाई नितिन को इसकी जानकारी दी और सीधे चौकी पर पहुंच गए। यहां आरोपी मौजूद था और नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गौरव ने बताया कि मोनिका के परिजन सुबह से ही उसे ढूंढ रहे थे। 11 बजे के करीब उसकी मां उसे ढूंढने आईं थीं, लेकिन वह दुकान पर नहीं थी। वहीं दोपहर 12 बजे के करीब भाई नितिन ने भी गौरव से उसके बारे में पूछा था। गौरव ने बताया मंगलवार को दुकान पर काम करने वाली एक लड़की से मोनिका ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए बुधवार को दुकान पर न आने की बात कही थी। इसी के चलते जब सुबह मोनिका दुकान पर नहीं आई तो गौरव को लगा शायद उसकी तबीयत ठीक नहीं होगी।