फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटियन बाबा पर एक और नया खुलासा: 'गलत रास्ता छोड़ दे', रोती और गिड़गिड़ाती रही मां; पर वो इस बात पर अड़ा रहा

Sat, 06 Jun 2026 01:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

भक्ति के पथ पर चलकर जुर्म का रास्ता चुनने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के मामले में एक और खुलासा हुआ है। 
बाबा और उसकी मां के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो से साफ है कि मां अपने बेटे को लगातार अपराध और गलत रास्ता छोड़ने की नसीहत देती रही लेकिन बाबा ने अपनी मां की एक न सुनी
विज्ञापन
1 of 11
IITian Baba Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करने के बाद भक्ति के पथ पर चलकर जुर्म का रास्ता चुनने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के प्रकरण में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 

अब बाबा और उसकी मां के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो से साफ है कि मां अपने बेटे को लगातार अपराध और गलत रास्ता छोड़ने की नसीहत देती रही लेकिन बाबा ने अपनी मां की एक न सुनी और खुद को श्रीकृष्ण का अवतार बताते हुए जुर्म के दलदल में धंसता चला गया।

विज्ञापन

2 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल हो रहे 20 मिनट के इस ऑडियो में मां की बेबसी और बेटे का अड़ियल रवैया साफ सुनाई दे रहा है। मां रोते और गिड़गिड़ाते हुए उसे समझा रही है कि उच्च शिक्षा का इस्तेमाल सही जगह कर और इस गलत रास्ते को छोड़ दे, अन्यथा इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

 
विज्ञापन

3 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बावजूद आरोपी अपनी मां की ममता और सीख पर भारी पड़ता दिखा और उसने अवैध गतिविधियों को जारी रखा। इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस अब इसके तकनीकी पहलुओं और वॉयस सैंपल की जांच कर रही है।

4 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक युवती भी लगा रही आरोप
वायरल ऑडियो में एक युवती भी बाबा से फोन पर बातचीत कर रही है। बातचीत के लहजे से साफ प्रतीत हो रहा है कि युवती बाबा पर गलत काम करने का आरोप लगा रही और नेटवर्क की गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ होने का भी दावा कर रही है। अपनी व्यथा कहने के बाद युवती ने बाबा से कहा कि उनके गलत कामों के बारे में उनकी मां को सब कुछ बता दिया है। इसके बाद बाबा ने फोन काट दिया।

 
विज्ञापन

5 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबा के लेपटॉप से रैकेट का डेटा खंगाल रही पुलिस
अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के काले कारनामों और उसके संगठित रैकेट को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने बाबा के पास से बरामद लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर डेटा खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि लैपटॉप के डेटा से कई चौंकाने वाले राज और सफेदपोशों के नाम बाहर आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहां से आती थी फंडिंग, डेटा से खुलेंगे राज
पुलिस की प्राथमिक जांच अब इस बात पर टिकी है कि इतना बड़ा रैकेट चलाने के लिए फंडिंग कहां से आ रही थी। बाबा के बैंक खातों के साथ-साथ देश और विदेश से मिलने वाले दान, संदिग्ध लेन-देन और रैकेट को आर्थिक रूप से मजबूत करने के पीछे किन ताकतों का हाथ है। इन बिंदुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लैपटॉप के डेटा खंगालने में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। डिलीट किए गए डेटा, चैट बैकअप और ईमेल खंगाले जा रहे हैं, जिससे इस रैकेट से जुड़े मददगारों के चेहरे बेनकाब हो सकें।

 
विज्ञापन

7 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तारी के बाद घर में बंद रह गया बाबा का पालतू कुत्ता
आईआईटियन बाबा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मकान के मुख्य गेट पर ताला लटका दिया, लेकिन पालतू कुत्ता घर के अंदर ही बंद रह गया। करीब 24 घंटे तक भूखा-प्यासा कुत्ता घर में कैद रहा। 

 

8 of 11
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रातभर वह घर के अंदर ही चिल्लाता रहा। बंद मकान में कुत्ते के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वह परेशान होने लगे। उनकी शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर उसे बाहर निकाला।

 

9 of 11
आईआईटियन बाबा - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के बाल्को कोरबा क्षेत्र की निवासी नर्सिंग छात्रा ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनका कहना कि बाबा ने नशीला दूध पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए। फिर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामले की तह में गई तो पता चला कि बाबा इसी तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। 

10 of 11
आईआईटियन बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा और कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं दो अन्य युवतियों ने भी मंगलवार को दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम के पीएचडी युवक ने भी बाबा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन

11 of 11
आईआईटियन बाबा - फोटो : अमर उजाला
पहले खुद करता था विवाह, फिर चेले के साथ करा देता था गंधर्व विवाह
 बाबा अभिषेक मिश्रा के कई कारनामे सामने आए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला यह है कि बाबा पहले लड़कियों के साथ खुद संबंध बनाता था, उनसे गंधर्व विवाह करता था और फिर अपने किसी भी शिष्य के साथ लड़की का गंधर्व विवाह कर देता था। ऐसे कई फोटो भी सामने आए हैं जिनमें यह लड़की पहले बाबा के साथ है और उसके बाद इस लड़की के साथ बाबा अपने शिष्य की शादी कर रहा है। बाबा के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं जिनमें बाबा कई कई लड़कियों के साथ बैठा हुआ है। उनसे सेवा करवा रहा है। अंतरंग फोटो भी हैं जो पुलिस के हाथ लगे हैं। ऐसे तमाम मामलों में पुलिस सब तहकीकात करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें