फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियाकांत जू मंदिर में होली की धूमः बिखरा ब्रज की होली का रस-रंग, देवकीनंदन महाराज ने भक्तों पर बरसाया रंग

Tue, 07 Mar 2023 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
होली उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। यहां देश के कोने-कोने ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु होली का आनंद लेने पहुंचे। इसी कड़ी में यहां वृंदावन स्थित ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में मंगलवार को होली खेलने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। 

वृंदावन स्थित ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर पर ब्रज की होली का रसरंग बिखरा। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली। मंदिर अट्टालिका से भक्तों पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग गिराया तो श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे। भक्तजन ब्रज के रंगों में रंगे नजर आए।

विज्ञापन

2 of 5
होली की मस्ती में झूमते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
प्रियाकांत जू मंदिर पर विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रात: देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांत जू विग्रह पर गुलाल लगाया। उसके बाद कलाकारों ने नगाढ़ा बजाकर होली महोत्सव की शुरूआत की। इसके बाद फूलों की होली का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धालुओं पर लड्डू की बारिश करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
प्रियाकांत जू मंदिर में होली खेलने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। यहां देश-विदेश से कृष्ण भक्त होली का आनंद लेने के लिए पहुंचे। मंदिर प्रशासन ने एक दिन पहले ही होली खेलने की सारी व्यवस्थाएं कर ली थीं। फूलों से रंग तैयार किया गया। इसी रंग से मंगलवार को श्रद्धालु सराबोर हुए।

4 of 5
मंदिर के अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए भक्त - फोटो : अमर उजाला

अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए भक्त

इससे पहले बीती शाम भक्त रंग-बिरंगे रोशनी में नहाए प्रियाकांत जू मंदिर की अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए। इधर परिसर में सैकड़ों किलो टेसू के फूलों से रंग बनाए जाने का काम भी देर शाम को शुरू कर दिया गया। सारी तैयारियों के बाद मंगलवार को भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी से भक्तों पर रंग बरसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धालुओं पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसाते देवकीनंदन महाराज - फोटो : अमर उजाला

टेसू के रंगों से भक्तों को किया तरबतर

वहीं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने पिचकारी और कलशों के माध्यम से भक्तों पर टेसू के रंगों से भक्तों को तरबतर कर दिया। भक्त भी आराध्य के रंग में रंगकर धन्य हुए। समूचा मंदिर प्रांगण अबीर-गुलाल, टेसू के रंगों से रंगा नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें