फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग भरनी एकादशी: होली खेलने गर्भगृह से बाहर आए बांकेबिहारी, तस्वीरों में देखें मनमोहक छटा; श्रद्धालुओं का रेला

Wed, 20 Mar 2024 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं पर बरसाया जा रहा रंग - फोटो : संवाद
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठा बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर अपने को कृतार्थ किया। बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर श्री बांके बिहारी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आए। वह चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए। 

गोस्वामियों ने ठाकुरजी को केसर, इत्र, चोबा, गुलाल और टेसू के रंग सेवित किए। इसके बाद टेसू के फूलों से बना रंग सेवायतों ने पिचकारी और टोकनाओें से श्रद्धालुओं पर बरसाया। गेंदा, गुलाब के फूल बरसाए गए। 
विज्ञापन

2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : संवाद
मंदिर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस रोक-रोक करके श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेज रही है। ताकि मंदिर और गलियों में श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य बनी रहे। श्रद्धालु सहज ही बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नाचते-गाते मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
इसी प्रकार राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर और ठा. राधारमण मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। इन मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसा रहे हैं।

4 of 5
बांके बिहारी मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
बताते चलें कि इस बार मथुरा मुंसिफ कोर्ट न्यायालय द्वारा दर्शनार्थियों पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल, रंग, फायर बिग्रेड सिलेंडर ले जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांके बिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
अपने आराध्य संग होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए श्रद्धालुओं को रोक-रोक करके मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें