फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले ही मथुरा आ जाते अनंत अंबानी: ब्रज में नहीं मिला रुकने लायक होटल, इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Sun, 29 Nov 2026 01:54 AM IST
विकास कुमार वाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा-वृंदावन में उच्चस्तरीय होटलों की कमी के चलते अगस्त में प्रस्तावित अनंत अंबानी का दौरा रद्द करना पड़ा था। इस बार उनके ठहरने की व्यवस्था आगरा में की गई, जहां से वह गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा की। नंदालय में गोस्वामी विशाल बावा साहब से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
1 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन में बड़े होटल और उच्चस्तरीय ठहराव की सुविधाओं की कमी के चलते तीन माह पहले अनंत अंबानी का प्रस्तावित दौरा रद करना पड़ा था। अगस्त में उनके आगमन की तैयारियों के सिलसिले में यहां आई टीम को ठहरने के लिए उपयुक्त होटल नहीं मिला था। यही कारण रहा कि इस बार अनंत अंबानी आगरा में ठहरे और वहां से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के लिए शुक्रवार शाम को गोवर्धन पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में करनी पड़ी ठहरने की व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार, अगस्त में ही अनंत अंबानी मथुरा-वृंदावन घूमने के लिए आ रहे थे। प्रस्तावित दौरे से पहले उनकी टीम ने यहां ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए होटलों व रेस्टोरेंटों का सर्वे किया था। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं और ठहरने की व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई। सर्वे के दौरान टीम को यहां के होटलों में ठहरने के लिए जरूरतों के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलीं। इसके चलते प्रस्तावित दौरे को निरस्त करना पड़ा था। अब शुक्रवार को अनंत अंबानी गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंचे, लेकिन उनके ठहरने की व्यवस्था आगरा के एक होटल में की गई।
विज्ञापन

3 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
टीम ने रिपोर्ट में किया था सुविधाओं की कमी का जिक्र
देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के आने के बावजूद यहां बड़े स्तर की ठहराव की सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही है। अधिकारियों ने इस स्थिति की पुष्टि की है। अगस्त में आगमन की तैयारियों के सिलसिले में आई टीम को कोई उपयुक्त होटल नहीं मिला था। टीम ने अपनी रिपोर्ट में सुविधाओं की कमी का जिक्र किया था। इसी वजह से इस बार उनके ठहरने के लिए आगरा को चुना गया। वहां से वे गोवर्धन पहुंचे और परिक्रमा पूरी की।
विज्ञापन

4 of 4
मथुरा में गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने किया प्रवास
उद्योगपति अनंत अंबानी अपनी ब्रज यात्रा के दौरान गोवर्धन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नंदालय (गंगाधाम) में प्रवास किया है। इस यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने गोस्वामी विशाल बावा साहब से भेंट की है। उन्होंने गोस्वामी विशाल बावा साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस अवसर पर धनराज नथवानी, शाकुन ग्रुप के निदेशक माधव माहेश्वरी और अंजन शाह उपस्थित रहे। नंदालय में हुई इस भेंट के दौरान ब्रजभूमि की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। यह मुलाकात आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। अनंत अंबानी ने गिरिराज महाराज के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर गोवर्धन की पवित्र परिक्रमा की है। नंदालय (गंगाधाम) में अनंत अंबानी का माधव माहेश्वरी ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें