फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी की लत ने नाबालिग को बनाया अपराधीः मंहगे शौक पूरा करने को पहले लिया उधार, फिर चुराए मां के लाखों के गहने

Tue, 31 Jan 2023 09:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
playing pubg - फोटो : Social Media
मैनपुरी में सराफ व्यापारी का नाबालिग नाती पबजी की लत में चोर बन दिया। उसने महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले तो जान पहचान वालों से उधार लिया। बाद में जब उधार मिलना बंद हो गया तो घर में रखे मां के लाखों रुपये के जेवर चोरी करके बेचने के लिए ले गया। हालांकि बेचने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का है। यहां एक सराफ व्यापारी का नाबालिग नाती को ऑनलाइन गेम पबजी की लत लग गई। गेम के दौरान दूसरों को देखकर वह भी मंहगे कपड़े, मोबाइल, रेस्टोरेंट पर खाना खाने आदि चीजों का शौकीन हो गया। चूंकि पढ़ाई के दौरान जेब खर्च सीमित मिलता था, इससे वह महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करने लगा। 
विज्ञापन

2 of 5
PUBG Game - फोटो : PUBG

चुराए मां के गहने और दोस्तों के पास रखे

किशोर ने शौक पूरा करने के लिए पहले तो कई लोगों से उधार लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उधार चुकाया। इसके बाद भी किशोर की आदतों में सुधार नहीं आया। उसने कुछ दिन पहले घर से मां के लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वह पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने अपने कुछ दोस्तों को जेवर रखने के लिए दे दिए। सोमवार को परिजनों को जब जेवर चोरी का पता चला तो घर में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

3 of 5
PUBG Game - फोटो : amarujala

पुलिस उसके साथियों की कर रही तलाश 

किशोर के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया। उनके पास से चोरी किए गए जेवर बरामद हुए। पुलिस अभी कुछ और साथियों की तलाश कर रही है।

4 of 5
PUBG LITE - फोटो : PUBG
इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि किशोर के पिता ने गहने चोरी होने का प्रार्थना-पत्र दिया था। इस पर टीम ने जांच शुरू की। कई तथ्य निकलकर सामने आ गए हैं। अभी जांच व कार्रवाई चल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pubg

बच्चों का विशेष ध्यान रखें अभिभावक

एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि अभिभावकों को सतर्क होना होगा। किशोर वर्ग के बच्चे क्या कर रहे हैं, इस पर विशेष ध्यान रखना होगा। बढ़ती उम्र में बच्चों से एक दोस्त की तरह व्यवहार कर उनकी मन की बात को जानें। जरा सी अनदेखी भटकाव का कारण बन सकती है। इससे बच्चे अपराध के रास्ते पर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें