फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी की रात 13 लोगों की गई थी जान: चिता जलने के बाद दूल्हा समेत आए पांच बराती, सादगी से हुई शादी

Fri, 18 Feb 2022 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
कुशीनगर में हादसा: पांच बरातियों के संग शादी करने पहुंचा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के नौरंगिया गांव से बरात बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे महराजगंज के खेसरारी टोला पकड़ीयहवा में सुरेंद्र कुशवाहा के घर पहुंची। बरात में दूल्हा समेत पांच बराती शामिल थे। शादी भी सादगी के साथ हुई।

दूल्हा अमित कुशवाहा के साथ उनके बड़े भाई सुधीर, छोटा भाई नीतिश, बहनोई जयहिंद एवं विनय बरात लेकर पहुंचे थे। मटकोड़ की रस्म अदायगी के दौरान हादसे में 13 लोगों की मौत से दुल्हन के घर भी मातम पसरा हुआ था। शादी की सारी तैयारी हो जाने की वजह से दोनों पक्षों ने सादगी से शादी करने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

2 of 5
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
बरात के पहुंचने पर द्वार पूजा और शादी की रस्में सादगी से पूरी की गईं। साथ ही गांव के लोगों ने हादसे के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


 
विज्ञापन

3 of 5
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
खेसरारी गांव के पकड़ीयहवां टोले के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा कुछ बोलने के पहले फफक कर रो पड़े। इस घटना से गमगीन सुरेंद्र ने बताया कि बेटी सीमा की शादी धूमधाम से करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। ईश्वर ने ऐसा कर दिया कि आजीवन न भूलने वाली घटना हो गई।

 

4 of 5
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
सीमा के भाई आकाश ने कहा कि चार पांच लोग दूल्हे के साथ शादी में आए, किसी तरह से रस्में पूरी कर ली गईं। सारे अरमान पल भर में खाक हो गए, अब क्या किया जाए? इस घटना को सोचकर रूह कांप जा रही है। परिवार के सदस्य गोपाल एवं भगवंत ने कहा कि भतीजी की शादी धूमधाम से करने की इच्छा मन में ही दफन हो गई। इस घटना ने परिवार को झकझोकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और  25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। इस दौरान दो बच्चियां सहित 13 महिलाओं की कुएं के अंदर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें