फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर हादसा: गम के समंदर में डूबे हैं लोग, शादी वाले घर में छाई वीरानी, इनके तड़पते दिलों से जुबां पर आए शब्द झकझोर देंगे

Thu, 17 Feb 2022 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

कुशीनगर हादसा: गम के समंदर में डूबे हैं लोग, शादी वाले घर में छाई वीरानी, इनके तड़पते दिलों से जुबां पर आए एक-एक शब्द झकझोर देंगे
विज्ञापन
1 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव के परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा का विवाह महराजगंज जिले के खेसरारी गांव के टोला पकडीयहवां में होना है। शादी के एक दिन पहले मटकोड़ के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पकड़ीयहवां टोले के लोग गम के समंदर में डूबे हुए हैं। यहां हर कोई इस घटना से आहत है। अब तो लड़की के घरवाले किसी तरह बुझे मन से रस्म अदायगी में जुटे हैं कि किसी तरह से शादी की औपचारिकता पूरी हो जाए।

खेसरारी गांव के पकड़ीयहवां टोले के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा कुछ बोलने के पहले फफक कर रो पड़े। इस घटना से गमगीन सुरेंद्र ने बताया कि बेटी सीमा की शादी धूमधाम से करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। ईश्वर ने ऐसा कर दिया कि आजीवन न भूलने वाली घटना हो गई। बृहस्पतिवार को शादी होनी है। खुशियों के बजाय गम की सौगात मिली, इसे बयां करने के लिए शब्द ही नहीं है। इस घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सीमा के भाई आकाश कुशवाहा ने कहा कि चार पांच लोग दुल्हे के साथ शादी में आएंगे, किसी तरह से रस्में पूरी कर ली जाएंगी। सारे अरमान पल भर में खाक हो गए, अब क्या किया जाए? इस घटना को सोचकर रूह कांप जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य गोपाल एवं भगवंत ने कहा कि भतिजी की शादी धूमधाम से करने की इच्छा मन में ही दफन हो गई। इस घटना ने परिवार को झकझोकर रख दिया है। उधर, बृहस्पतिवार को सुरेंद्र के घर में सन्नाटा पसरा हुआ था, कुर्सियां एक स्थान पर समेट कर रखी गईं थीं। नीचे लाल मैट बिछा हुआ था, हर कोई इधर-उधर बैठकर इस घटना की चर्चा कर दुख प्रकट करता हुआ नजर आया।

 

4 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
वैश्य समाज ने प्रकट किया शोक
भारतीय वैश्य चेतना महासभा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर में मऊपाकड़ मोहल्ले में शोक सभा का आयोजन किया। नौरंगियां गांव में हुई घटना पर मृतको की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

5 of 7
पकड़ीयहवां में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
खुले कुएं से हो सकते हैं ऐसे हादसे
निचलौल क्षेत्र के ओबरी गांव के टोला बनकटवा में खुला हुआ कुआं दिखा। कुशीनगर जिले की घटना के बाद से ऐसे कुएं देखकर लोग सिहर उठते हैं। बृहस्पतिवार को बनकटवां में कुआ दिया, जहां कोई ढ़क्कन नहीं लगा था। पास में टीन रखा हुआ मिला। कुएं के बगल में एक घर भी है। लोगों ने कहा कि कुशीनगर की घटना से सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 7
कुशीनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीण जमालुद्दीन, मुजफ्फर अंसारी, पूरन, महबूब ने बताया कि जब से कुशीनगर की घटना के बारे में सुना है, तब से कुएं की तरफ जाने से डर लगा रहा है। गांव में शादी की रस्म पूरा करने के लिए कुएं पर ही मटकोड़ होता है। ऐसे में कुएं पर मजुबत ढ़क्कन लगाने के साथ ही किनारे पर ऊंची दिवार बनाने की जरूरत है। इन लोगों ने कहा कि जिले में तमाम स्थानो पर खुले हुए कुएं होंगे, उन सभी पर सुरक्षा के इंतजाम करने करने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान लीलावती के पति कमलेश कि कुएं पर जाली रखने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। गांव की आबादी करीब दो हजार के आस पास है। जिसमें तीन कुंए हैं। बजट मिलने पर जल्द ही तीनों कुएं पर जाली रखवा दी जाएगी। लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें