फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUBG Killer: कातिल बेटे का चौंकाने वाला खुलासा, कहा-गुस्से में हरदम मां कहती थी- तुझे जहर देकर मार दूंगी

Sat, 11 Jun 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई इलाके में साधना सिंह हत्याकांड में आरोपी नाबालिग बेटे ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसने वारदात शनिवार रात तीन बजे के करीब की थी। मां ने शनिवार रात को 8 बजे चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की थी। कुछ देर बाद रुपये घर में मिल गए। इसके बाद भी मां नाराज थी। मां की इस हरकत से वह काफी आहत हुआ। फिर करीब सात घंटे बाद रात ढाई से तीन बजे के बीच पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां को गोली मार दी। उसने बयान में कहा कि बिना किसी गलती के ही उसकी पिटाई होती थी। वह मोबाइल पर अक्सर गेम और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता था, जिससे मां हमेशा नाराज रहती थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साधना की मौत तीन से सात दिन के अंदर की बताई गई है। रिपोर्ट में दाहिनी कनपटी से गोली प्रवेश कर बाईं तरफ से निकल गई। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 7
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक मंगलवार देर रात तक साधना की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे से पूछताछ की गई। आरोपी ने कहा कि शनिवार शाम को मां के दस हजार रुपये कहीं गायब हो गए थे। तलाशने में नहीं मिले तो उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी बात से वह काफी नाराज था। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच नींद खुली तो उसने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल आलमारी से निकाली, उसमें एक गोली लोड थी। उसने मां की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी, जिसकी आवाज सुनकर बहन की नींद खुली तो उसे धमकाकर दूसरे कमरे में ले जाकर लिटा दिया।

4 of 7
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
गुस्से में हरदम मां कहती थी- तुझे जहर देकर मार दूंगी
आरोपी नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था, जिससे मां नाराज रहती थी। उसने कई बार मोबाइल से गेम भी डिलीट कर दिया था। लेकिन फिर से डाउनलोड कर लेता था। 
विज्ञापन

5 of 7
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
कई बार मोबाइल मां ने छीना भी था। इसके अलावा दोस्तों के साथ खेलने घूमने पर भी उसे आपत्ति थी। अक्सर उसकी किसी न किसी बात पर पिटाई हो जाती थी। कभी स्कूल से शिकायत आने पर तो कभी कोई और कारण होता था।
विज्ञापन

6 of 7
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार मां ने गुस्से में कहा कि तुझे जहर देकर मार दूंगी। तुम्हारा गला घोंट दूंगी। यह सब सुनकर कई बार गुस्सा आता था। उसने कुबूल किया इसी कारण से वह घर से पांच से छह बार भागा था। इस दौरान कई बार उसके मन में खुदकुशी करने का भी ख्याल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल घर से साइकिल लेकर निकला था। सोचा था कि अब घर वापस नहीं आऊंगा। लेकिन काफी देर तक घर नहीं आया तो मां ने पुलिस को सूचना दी। देर रात को पीजीआई पुलिस ने आलमबाग से पकड़ लिया। उसे घर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें