फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें सलाम: तीन युवतियों ने बचाई चार युवकों की जान, यमुना में डूब रहे थे चारों, सुरक्षित बाहर निकाला

Sat, 11 Jun 2022 09:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
युवतियों ने अपनी जान पर खेलकर युवकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव महल बादशाही में तीन युवतियों के साहस से चार युवकों की जान बच गई। गंगा दशहरा पर नहाते समय युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब रहे थे। युवतियां ने बिना डरे यमुना में छलांग लगाकर चारों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवकों के परिजनों को बुलाया। युवतियों के साहस को हर कोई सलाम कर रहा है।
 
गांव महल बादशाही के सतीश वर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा पर गांव बुढ़ाना के चार युवक उनके गांव में यमुना में नहाने आए थे। पहले किनारे पर खड़े होकर नहा रहे थे। नहाते-नहाते चार युवक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। किनारे पर गांव के कई लोग खड़े थे। युवकों को बचाने के लिए गांव की तीन युवतियों ने हिम्मत दिखाई और यमुना में छलांग लगा दी।  

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवकों को यमुना में डूबने से बचाया - फोटो : अमर उजाला
गांव की रहने वाली मिथिलेश, आशा और रश्मि किनारे पर खड़ी थीं। उन्होंने युवकों को डूबते देखा। वह तैरना जानती थीं इसलिए बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। इसके बाद ग्रामीण भी जुट गए। वो भी कूद गए। 
विज्ञापन

3 of 5
युवतियों ने अपनी जान पर खेलकर युवकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
युवतियां चारों युवकों को बाहर निकाल लाईं। ग्रामीणों ने चारों को होश में लाने में सहयोग किया। युवकों के परिजनों ने युवतियों का आभार जताया। उनके साहस की सराहना की। 

4 of 5
आशा, मिथिलेश और रश्मि - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष बहादुर सिंह का कहना है कि युवतियों ने युवकों की जान बचाई है। इस पर युवतियों का सम्मान किया जाएगा। उन्हें अधिकारियों से प्रशस्ति पत्र दिलाया जाएगा। तीनों पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवतियों ने अपनी जान पर खेलकर युवकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
घटना का लोगों ने वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इसमें युवतियां, पानी में से युवकों को बाहर लेकर आती दिख रही हैं। लोगों की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। युवतियों के साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। कुछ लोगों ने वीडियो के साथ ट्वीट भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें