सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओ तिलकधारी सरोज फरार हो गया था, जिसे बुधवार की शाम प्रयागराज से पकड़ा गया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों राजभान, महेंद्र चौरसिया और षड़यंत्र में शामिल पीड़िता की मौसा गुलाबबाई अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी ने भानु भास्कर ने पाली थाने के 30 कर्मचारियों के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया। घटना की जांच डीआईजी जोगेंद्र कुमार को सौंपी गई है। उनसे 24 घंटे में पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।