फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटने पर फूंकी बाइक: हंगामा बढ़ने पर खिसक गए पुलिसकर्मी, युवक का आरोप- 500 रुपये न देने पर की कार्रवाई

Tue, 20 Sep 2022 04:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 4
धूं-धूंकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर से सटे गांव राजापुर निवासी गोलू नामक एक युवक ने बाइक का चालान कटने से क्षुब्ध होकर अपनी बाइक में आग लगा दी। साथ ही युवक ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
गोलू का कहना है कि वह अपने साथी के साथ दवा लेने के बाद दुकान खोलने जा रहा था। राजापुर चौराहे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अन्य ट्रैफिक सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जब गोलू उधर से बाइक लेकर गुजरा तो ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

2 of 4
धूं-धूंकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बाइक का चालान काटने की धमकी देकर उससे 500 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर ट्रैफिक पुलिस ने उसकी बाइक का चालान काट दिया।
विज्ञापन

3 of 4
धूं-धूंकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
चालान कटने से क्षुब्ध होकर गोलू ने वहीं पर अपनी बाइक में आग लगा दी। बाइक को धूं-धूंकर जलती देख वहां पर भीड़ जमा हो गई। मामला बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिस वहां से खिसक ली।
विज्ञापन

4 of 4
धूं-धूंकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
बाद में बड़ी संख्या में राजापुर के लोग इकट्ठा होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस की करतूत बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मामले को लेकर पीएसआई निर्मल जीत ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। इनका 2000 रुपया का चालान कटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें