फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: खीरी में बारिश संग बरसे वोट, आंधी-पानी में भी नहीं थमे लोगों के कदम, ऐसे पहुंचे बूथ पर

Mon, 13 May 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 7
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान से पहले मॉकपोल किया गया। मतदान शुरू होने से पहले ही कई पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइन लग गई। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। संपूर्णानगर इलाके में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के दौरान बूथों पर मतदान जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। कई मतदाता छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। बारिश रुकने के बाद फिर से बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। 
विज्ञापन

2 of 7
पोलिंग बूथों पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ, उसी वक्त बारिश भी होने लगी। बारिश ने मतदान में खलल जरूर डाला, लेकिन मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 7
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान कई पोलिंग बूथों पर मतदाता छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। 

4 of 7
मितौली में स्याही का निशान दिखातीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
तहसील मितौली के जिला पंचायत इंटर कॉलेज बूथ पर बारिश के बीच मतदाताओं की कतार लगी रही। मतदाताओं ने मतदान किया। बारिश रुकने के बाद मतदाता अपने घरों के लिए गए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश के बाद बूथ पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर के गांधी बालोधन कन्या जूनियर हाईस्कूल बूथ में सुबह बारिश के बाद सन्नाटा पसर गया था। बारिश रुकी तो धूप खिलने के बाद वोटरों का आना शुरू हो गया। मतदाताओं की कतार लग गई। 
विज्ञापन

6 of 7
बूथ संख्या 89 पर नहीं दिखा बारिश का असर - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के बिहारीपुरवा बूथ संख्या 89 पर बारिश का कोई असर नहीं दिखा। सुबह साढ़े आठ बजे तक यहां 100 से अधिक वोट पड़ चुके थे। सुबह से ही वोटरों की लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश के बीच मतदाता छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। शहर की रूपाली और तन्मय छाता लगाकर नगर पालिका बूथ पर पहुंचीं। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें