निघासन सर्किल के थाना सिंगाही में एक वेब सीरीज की शूटिंग होती रही, लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर रहे। उधर, सिंगाही थानेदार शूटिंग का लुत्फ लेते रहे। उधर, मामला हाईलाइट होने के बाद अब पुलिस और प्रशासन एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं।
मामला थाान सिंगाही से जुड़ा हुआ है, जहां बीते गुरुवार को थाने में एक वेब सीरीज की पांच घंटों तक शूटिंग होती रही। लेकिन किसी को कानों-कान ख़बर नहीं हुई। शूटिंग से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन को जवाब देते नहीं बन रहा है। एसडीएम कह रही हैं कि शूटिंग की अनुमति थी, जबकि सीओ कह रहे हैं, कि उन्हें जानकारी नहीं है।