फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: दरिंदों तक ऐसे पहुंची पुलिस, पहले बताया आत्महत्या; पोस्टमार्टम के बाद ये कहानी भी निकली झूठी

Thu, 15 Sep 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
1 of 7
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एसपी संजीव सुमन की कहानी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने झुठला दिया है। रिपोर्ट में दोनों के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गुरुवार सुबह पुलिस ने जुनैद को मुठभेड़ में, जबकि सुहैल, छोटू, हफीजुर्रहमान, छोटे, करीमुद्दीन को उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। जुनैद और सुहैल ने पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कुबूली है। चार अन्य से पूछताछ की जा रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 7
इसी खेत में मिले थे दोनों बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
इलाके के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे दोनों सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। मां ने एक घंटे पहले उनके सामने ही पड़ोसी छोटू समेत अन्य आरोपियों पर दोनों बेटियों को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू किया तो मौके पर पहुंचे एसपी हत्या की बात से इनकार करते रहे। उन्होंने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया था। मामला बिगड़ने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने देर रात मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जुनैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपी 
गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत से जुनैद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। इसके बाद पुलिस ने सुहैल और हफीजुर्रहमान को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद पीड़ित के गांव का ही छोटू पुलिस के हत्थे चढ़ा। फिर छोटे और करीमुद्दीन को भी निघासन इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। छोटू के अलावा सभी आरोपी पड़ोस के गांव के हैं। 
 

4 of 7
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
मां का आरोप...अगवा की गईं बेटियां, पुलिस का इनकार
मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के पहले उसके सामने ही दोनों बेटियों को बाइक से अगवा किया गया। हालांकि पुलिस ने अगवा किए जाने का मुकदमा नहीं दर्ज किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति उत्पीड़न एक्ट की धारा बाद में जोड़ी 
बुधवार शाम को दर्ज किए गए मुकदमे में पुलिस ने अनुसूचित जाति उत्पीड़न एक्ट की धारा नहीं जोड़ी थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने गुरुवार को यह धारा भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

6 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम  
पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। इनमें डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. अर्चना, डॉ. शोएब अख्तर शामिल रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों को गला घोटकर मार गया था। इसके पहले उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। विस्तृत जांच के लिए स्लाइड बनाकर भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार पर असमंजस 
पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को गांव ले जाया गया। परिजन शुक्रवार को अंतिम संस्कार कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस की कोशिश है कि अंतिम संस्कार गुरुवार को ही हो जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें