फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कुआं: चीत्कार और सायरन से दहल गया नौरंगिया, आधी रात को अफरातफरी ऐसी कि अपनों को भी नहीं पहचान पाए लोग

Thu, 17 Feb 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
विज्ञापन
1 of 8
Kushinagar Incident - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में बुधवार की रात हल्दी के गीतों के बीच अचानक हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। नौरंगिया गांव में तो आधी रात को ऐसी अफरा तफरी थी कि लोग अपनों को भी नहीं पहचान पा रहे थे। नौरंगिया स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर बेटे की हल्दी की रस्म चल रही थी। महिलाएं मटकोड़ (विवाह से पहले की रस्म) में व्यस्त थी तो, पुरुष भोजन की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं की गिरने की सूचना मिलने से पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ साहसी नौजवानों में रस्सी के सहारे कुएं में उतर कर महिलाओं और युवतियों को निकालना शुरू किया। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां कुएं से बाहर निकल रही थीं, उनके घर के परिजन चीख रहे थे। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां अपने घर नहीं पहुंची थी, उनके परिजन खोजने में लगे थे। 
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी ही देर में नेबुआ नौरंगिया पुलिस की जीप भी सायरन बजाते हुए गांव पहुंची। एक घंटे के अंदर पूरा गांव एंबुलेंस और सरकारी वाहनों की आवाजाही से भर गया। जो जहां था, वहीं अपनों की सलामती की दुआ कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 8
Kushinagar Incident - फोटो : अमर उजाला
कोई कोटवा सीएचसी पहुंचा था तो कोई जिला अस्पताल में अपने परिचितों को खोज रहा था। घटना की सूचना जल्दी ही सोशल मीडिया के जरिए दूर-दराज तक पहुंची तो, नौरंगिया गांव में जिनकी रिश्तेदारी थी, उनके फोन भी बजने लगे। 

4 of 8
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे तक स्थिति ऐसी थी कि लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि इस हादसे में किसके घर का कौन सा सदस्य सुरक्षित बचा है और किस की जान चली गई है।
विज्ञापन

5 of 8
इसी कुएं में गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सांसद विधायक ने जताई शोक संवेदना
घटना की सूचना पर सांसद विजय कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने भी ग्रामीणों से बात कर शोक संवेदना जताई और इस मामले में मुख्यमंत्री से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन

6 of 8
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
इन मृतकों की हुई पहचान
पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
शशिकला (15) पुत्री मदन
आरती (13) पुत्री मदन
पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
ज्योति चौरसिया(10) पुत्री राम बड़ाई
मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
ममता (35) पत्नी रमेश
शकुंतला (34)पत्नी भोला
परी (20) पुत्री राजेश
राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा
विज्ञापन

7 of 8
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक-एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था। इस बीच पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

8 of 8
जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें