उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौरंगिया गांव में हल्दी के गीतों के बीच अचानक हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने पांच साल पहले हुए सड़क हादसे की याद ताजा कर दी। गांव में पांच साल पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देख रहे लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया था। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
2 of 10
Kushinagar Incident
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हादसे के वक्त नौरंगिया गांव में तो आधी रात को ऐसी अफरा तफरी थी कि लोग अपनों को भी नहीं पहचान पा रहे थे। नौरंगिया स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर बेटे की हल्दी की रस्म चल रही थी। महिलाएं मटकोड़ (विवाह से पहले की रस्म) में व्यस्त थी तो, पुरुष भोजन की तैयारी में लगे थे।
3 of 10
इसी कुएं में गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कुएं में महिलाओं की गिरने की सूचना मिलने से पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ साहसी नौजवानों में रस्सी के सहारे कुएं में उतर कर महिलाओं और युवतियों को निकालना शुरू किया।
4 of 10
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां कुएं से बाहर निकल रही थीं, उनके घर के परिजन चीख रहे थे। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां अपने घर नहीं पहुंची थी, उनके परिजन खोजने में लगे थे।
5 of 10
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था।
विज्ञापन
6 of 10
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
7 of 10
जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल पहले भी हुई थी बड़ी दुर्घटना
नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में गांव में बरात आई थी, जिसमें सड़क के किनारे द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था।
8 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बराती और घराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप लोगों को रौंदते हुए निकल गई थी। उस हादसे में क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगिरा व तारा देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।
9 of 10
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
कुशीनगर हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।'
सीएम योगी बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण, घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'