जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
कई दिन पुराना लग रहा शव, पड़ गए थे कीड़े
कस्बा भरगैन में हुए हत्याकांड ने कस्बा के लोगों को मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड याद दिला दिया। जिस तरह मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ को अच्छी तरह से प्लान करके मौत के घाट उतारा था। उसी तरह रीना और प्रेमी हनीफ ने भी रतीराम को बेहद शातिर तरीके से प्लान बनाकर मारा। दोनों ने हत्या के बाद रतीराम की लाश को ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया और बिना किसी को शक हुए फरार हो गए। लाश सड़ने पर तेज दुर्गंध उठने लगी। तब कस्बा के लोगों ने इधर उधर खोजना शुरू किया। शुरूआत में स्थानीय लोगों को लगा कि कोई जानवर मर गया होगा। उसकी बदबू आ रही है, लेकिन रविवार को जब हौज के पास जाकर देखा तो उसमें लाश उतराती मिली। पैर ऊपर दिख रहे थे। जबकि उसका सिर पानी में डूबा हुआ था। लाश मिलने के बाद कस्बा में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना लगा रहा था। उसमें कीड़े तक पड़ गए थे।