फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

Mon, 31 Jul 2017 07:20 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
कानपुर के युवा कलाकार
युवा कलाकारों के लिए इंटरनेट ‘वरदान’ बनकर उनका करियर संवार रहा है। जो आर्टिस्ट पहले बॉलीवुड, भोजपुरी या साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते थे, ऑडिशन्स में खुद को बेहतर साबित करने के लिए दिन-रात जुटे रहते थे उनके लिए इंटरनेट ने सक्सेस का रास्ता साफ कर दिया। आज हम ऐसे ही कुछ युवा कलाकारों की कहानी आपको बताने जा रहे हैं जो कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। ऑनलाइन शो, मॉडलिंग के ऑफर्स अब इनके पास खुद चल कर आ रहे हैं।
 ये है ऐसे ही चुनिंदा यूथ आर्टिस्ट की कहानी...
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

2 of 7
रिजवान असलम
कानपुर के चमनगंज इलाके में रहने वाले रिजवान असलम अपने आठ सालों के फिल्म इंडस्ट्री के करियर में बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं। ‘बिंदास दादागिरी’ से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद रिजवान ने कई बड़े ब्रान्ड जैसे ‘बिग बाजार‘, ‘घड़ी’, ‘जेट ईको’ की एड फिल्मों में काम किया। इसके बाद रिजवान मशहूर बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन रिद्दीकी के साथ फिल्म लतीफ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए। रिजवान इन दिनों यूट्यूब चैनल्स के लाइव टीवी शो होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा रिजवान की  तीन बड़ी फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं।   
रिजवान का वीडियो यहां देखें...
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

3 of 7
कृष्णा वर्मा
कम उम्र में ही बड़े-बड़े काम करने वाले इस युवा कलाकार का नाम है कृष्णा वर्मा। कृष्णा कानपुर काकोरी कैन्ट इलाके के रहने वाले हैं। कृष्णा ऐसे मल्टीटैलेन्टेड आर्टिस्ट हैं जिन्हें कोरियाग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, एक्टिंग, सिंगिंग, एडिटिंग करना आता है। कृष्णा चार साल पहले मुंबई से लौटकर वापस कानपुर आए थे। यहां रहकर उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की एडिटिंग की। हाल ही में कृष्णा का हैप्पी न्यू ईयर सॉन्ग धूम मचा रहा है। 
हैप्पी न्यू ईयर सॉन्ग का वीडियो...

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

4 of 7
शालिनी गौतम
पेशे से फैशन डिजाइनर कानपुर के कैन्ट में रहने वाली शालिनी गौतम ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते ही सफलता के नये झंडे गाड़ दिए। शालिनी क्लासिकल डांस में भी महारथ हासिल किए हुए हैं। शालिनी इन दिनों अपने ऑनलाइन शो ‘चाय विद गुरु भाई’ को होस्ट कर रही हैं। 
शालिनी के शो का वीडियो...
 
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

5 of 7
अनंत सिंह
कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाले अनंत सिंह ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में हाथ आजमाना शुरू किया तो उनकी किस्मत ही बदल गई। मुंबई में संघर्ष के बाद अनंत की प्रतिभा और निखर गई। अनंत इन दिनों ऑनलाइन टीवी शो, एलबम लॉन्च करने वाले अनंत इन दिनों यूपी, झारखंड और उड़ीसा राज्य सरकार की डॉक्युमेट्री मेकिंग का काम बड़े लेवल पर कर रहे हैं। ये डॉक्युमेन्ट्रीज गवर्मेन्ट वेबसाइट्स के लिए बनाई जाती हैं। 
ये है अनंत की अवॉर्डेड शहीद फिल्म का वीडियो...  

 
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

6 of 7
दीपांशु शुक्ला
कानपुर श्याम नगर निवासी दीपांशु शुक्ला सिंगर बनने के लिए मुंबई गए थे। लेकिन वहां उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लगा।  दीपांशु ने यूट्यू और फेसबुक पर अपने गाने अपलोड करना शुरू कर दिए। देखते ही देखते दीपांशु के को कई रीजनल फिल्मों के गाने लिखने और गाने का काम मिल गया। 
ये है दीपांशु शुक्ला द्वारा हाल ही में गाया गाना...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट का ‘वरदान’ युवा कलाकारों को दिला रहा बड़ा मुकाम

7 of 7
युवा कलाकार
अकील अहमद भी उन युवा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने इंटरनेट का वरदान पाकर पैशन से अपना करियर संवारना शुरू कर दिया है। इनके अलावा कानपुर के कमला नगर में रहने वाले वीर चौहान जो प्राइवेट जॉब करते हुए अपना एक्टिंग का शौक भी पूरा कर रहे हैं। श्याम नगर की सोनम चौधरी और कैन्ट निवासी उमेश चौहान ने कोरियोग्राफी में अपना करियर बना लिया है। मुंबई और कानपुर में सावन प्लस के नाम से मशहूर सिकंदर भी इन दिनों इंटरनेट की मदद से अपना करियर बना रहे हैं। यूट्यूब चैनल्स और फेसबुक लाइव ने इन युवा कलाकारों की किस्मत ही बदल दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें