यूपी के कानपुर में एक बिसनेस मैन की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। ड्राइंग रूम में बॉडी खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन
2 of 7
मृतका निशा की बेटी घर से चीखती हुई बाहर निकली।
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
यह घटना कानपुर के कोहना इलाके की है। यहां बुधवार को जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शाम को उसकी शिक्षिका बेटी स्कूल से घर पहुंची तो उनका खून से लथपथ शव डाइनिंग टेबल के पास पड़ा था। यह देखकर बेटी की चीख निकल गई।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर जायजा लेने पहुंची एसएसपी सोनिय सिंह
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वारदात का पता चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हाई प्रोफाइल मर्डर केस में एसएसपी ने खुद मौके पर जाकर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। उनको मौके से घर में प्रयोग होने पर खून से सना चाकू मिला है। आईजी और एडीजी जोन भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के मुताबिक बेडरूम में सामान बिखरा पड़ा था। प्रथम दृष्टया उनकी लूट के इरादे से हत्या मानी जा रही है।
4 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
रानीघाट के जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड निवासी अरुण केजरीवाल शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर है। परिवार में पत्नी निशा (52), बेटा कृष्णा उर्फ तनु और दो बेटियां सोनम व सोनाली थे। बुधवार सुबह कृष्णा पिता के साथ अ़ॉफिस चला गया था। बेटियां भी नौकरी करने से ऑफिस गई हुई थी। घर में निशा और नौकरानी शांति थी।
विज्ञापन
5 of 7
घर के ड्राइंग में की गई महिला की हत्या
दोपहर में करीब दो बजे शांति घर से चली गई। शाम को करीब पांच बजे निशा की छोटी बेटी घर पहुंची तो उनके बंगले के गेट खुले थे। वह अंदर गई तो डाइनिंग टेबिल के पास निशा की खून से सनी लाश पड़ी थी। लाश के बगल में खाली, कटोरी, तकिया और फ्लावर पाट पड़ा था। जिसे देख सोनाली चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
6 of 7
जांच के लिए मौके पर बुलाया डॉग स्कवॉयड
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
सोनाली ने पापा अरुण और यूपी 100 में जानकारी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोनाली को पुलिस बुलाने के लिए खुद जाना पड़ा। आनन फानन में इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके पीछे सीओ, एसपी वेस्ट, एसएसपी, आईजी और एडीजी भी वहां पहुंच गए। विधायक निलिमा कटियार और उनकी मां पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार भी वहां पहुंच गई। एसएसपी करीब तीन घंटे पड़ताल के बाद वहां से बाहर आई। उनका कहना है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। बेडरूम में सामान बिखरा है, लेकिन यह वारदात लूट के इरादे से की गई या किसी अन्य कारण से। यह अभी साफ नहीं है। वारदात के पीछे करीबी का हाथ माना जा रहा है।
महिला की हत्या के बाद घर के बाहर लगा जमावड़ा
- फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
फैमिली प्रोफाइल
अरुण के पिता आत्माराम केजरीवाल बड़े शेयर ब्रोकर थे। अरुण का बेटा उनके साथ काम संभालता है। अरुण की बड़ी बेटी सोनम इंडियन आयल लखनऊ में है। छोटी बेटी सोनाली कंगारू किड्स स्कूल में शिक्षिका है। अरुण की पत्नी निशा घर संभालती थी।
-कोहना में दिनदहाड़े घर में घुसकर शेयर ब्रोकर की पत्नी की हत्या
-रानीघाट के जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड में है मकान, घर में अकेली थी
-धारदार हथियार से हत्या की गई, पुलिस को खून से सना चाकू मिला