फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लगाता था "दादा, चाचा और अन्य बुजुर्गों के साथ अवैध संबंध के आरोप ",देवर संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

Sat, 07 Apr 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के बांदा जिले की है जहां खेत में फसल काट रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो जो खुलासा हुआ उसको सुनकर लोगों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। हत्या मृतक की पत्नी और सगे भाई ने मिलकर की।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
आरोपी महिला और उसका देवर - फोटो : अमर उजाला
कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहद गांव में बृहस्पतिवार को तड़के करीब पौने चार बजे दिनेश यादव (30) पुत्र रामऔतार खेत में फसल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान पीछे से उसे गोली मार दी गई। उसकी वहीं मौत हो गई। पिता रामऔतार की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कमासिन थाना पुलिस ने अगले ही दिन हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बबेरू क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश और कमासिन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश पांडेय ने मीडिया को बताया कि इस हत्याकांड में शुरू से ही पत्नी पर शक की सुई थी। पुलिस ने पत्नी बिजमा देवी और उसके देवर अखिलेश यादव से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी बिजमा ने बताया कि पति दिनेश उस पर शक कर अक्सर मारता पीटता था। दादा, चाचा और अन्य बुजुर्गों के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाता था। यह सुन-सुनकर वह तंग आ चुकी थी। शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस के मुताबिक बिजमा ने यह भी कहा कि जेल से छूटने के बाद वह देवर अखिलेश के साथ रहेगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना अध्यक्ष के मुताबिक अखिलेश ने बताया कि वह पूना में काम करता था। कुछ दिनों से घर आया था। भाई दिनेश अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था। अखिलेश अभी अविवाहित है। हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व देवेश कुमार और कांस्टेबिल अनिल पटेल व महिला कांस्टेबिल नीलम वेणु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें