शर्त पूरी करने के लिए इस मासूम ने उठाया दिल-दहला देने वाला कदम
Fri, 06 Apr 2018 10:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
डेमाे पिक
हार-जीत के लिए शर्त लगाना आम बात है, लेकिन यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी जानकारी होते ही शहर में सनसनी फैल गई।
डेमाे पिक
फर्रूखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में कुआंखेड़ा चौकी के मीरगंज गांव निवासी दिनेश कुमार का बेटे रोहित शुक्रवार को बच्चों के साथ खेत पर खेल रहा था।
डेमाे पिक
जिस स्थान पर सभी खेल रहे थे वहीं दवा से भरी एक शीशी पड़ी थी। शीशी को देखकर बच्चों ने रोहित से जहर पीने की शर्त लगाई।
डेमाे पिक
रोहित ने दोस्तों की शर्त को कुबूल कर लिया और दवा पीने से उसकी हालत खराब हो घई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ. अमरेश ने उसका इलाज किया।