पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बबेरू क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश और कमासिन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश पांडेय ने मीडिया को बताया कि इस हत्याकांड में शुरू से ही पत्नी पर शक की सुई थी। पुलिस ने पत्नी बिजमा देवी और उसके देवर अखिलेश यादव से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी बिजमा ने बताया कि पति दिनेश उस पर शक कर अक्सर मारता पीटता था। दादा, चाचा और अन्य बुजुर्गों के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाता था। यह सुन-सुनकर वह तंग आ चुकी थी। शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस के मुताबिक बिजमा ने यह भी कहा कि जेल से छूटने के बाद वह देवर अखिलेश के साथ रहेगी।