फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति-पत्नी और वो... के शक में पति बना हैवान, सोते समय जीवनसाथी को मार डाला; हंसिया से फाड़ दिया पेट

Mon, 26 May 2025 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने सोते हुए पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद हंसिया से पेट फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बहनोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
kannauj murder - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ के एक गांव के लड़के से अवैध संबंधों के शक में पति ने बहनोई के साथ मिलकर पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी और शव को प्राइमरी स्कूल के पास गड्ढे में छिपा दिया। दोनों ने पहले गला दबाया, फिर ईंट से सिर कुचला और बाद में हंसिया से पेट फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीजा फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव में रजनीकांत की पत्नी बबली (32) दो दिन पहले 23 मई को रात दो बजे शादी समारोह से लौटने के बाद अचानक लापता हो गई थी। रजनीकांत के पिता गन्नी ने थाने में 24 मई को गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने बबली के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन गांव में ही मिली। 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
पति के मोबाइल की लोकेशन भी उसके पास ही थी। इस पर थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने रजनीकांत को शक के आधार पर पकड़ लिया और पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव के एक लड़के से अवैध संबंध होने के शक में उसने ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी निवासी बहनोई सुरेंद्र के साथ मिलकर बबली की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्राइमरी स्कूल के पास गड्ढे में छिपा दिया। ऊपर से कूड़ा-करकट डाल दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
बबली की हत्या में इस्तेमाल हंसिया और ईंट बरामद - फोटो : संवाद
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गड्ढे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हंसिया व ईंट भी बरामद कर ली। बबली के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर रजनीकांत व सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। रजनीकांत और बबली की शादी 11 साल पहले जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशू जनौरा से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बहनोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
पति-पत्नी और वो... के शक में पति बना हैवान
पति-पत्नी और वो... के शक में पति हैवान बन गया। पति ने बहनोई के साथ मिलकर पत्नी के सिर को ईंट से कूंचने के बाद पेट पर हंसिया से सात-आठ बार किए और शव को गड्ढे में दबा दिया। पति के शक ने तीन बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। वहीं, उसने बहनोई को शामिल कर बहन के परिवार को भी बिखेर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 10
बबली की मौत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कचाटीपुर निवासी बबली (32) की 23 मई की देर रात पति रजनीकांत ने बहनोई सुरेंद्र के साथ मिलकर ईंट से कूंचने के बाद हंसिया से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

6 of 10
बबली की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
रजनीकांत ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी बबली गांव के युवक से बात करती है और इसी शक में उसने बहनोई सुरेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रजनीकांत के शक के चलते तीन बच्चों दिव्यांशी, अभि और छवि के सिर से मां का साया छीन लिया। वह खुद तो जेल गया, साथ ही बहनोई को भी हत्यारोपी बना दिया। शक ने उसके साथ ही बहन का परिवार भी बिखेर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
kannauj murder - फोटो : संवाद
खेत में मिली थी बबली और रजनीकांत के मोबाइल की लोकेशन
पुलिस ने रजनीकांत के पिता गनी नागर की तहरीर पर बबली की गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने जब 23 मई की बबली के मोबाइल की लोकेशन देखी तो गांव के खेत में मिली थी। वहां से कुछ दूरी पर ही रजनीकांत के मोबाइल की लोकेशन मिली। तब पुलिस को पति पर शक हुआ और पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।

 

8 of 10
kannauj murder - फोटो : संवाद
सोते समय बबली को दबोचा, घुटने से दबाया गला
पूछताछ में आरोपी पति रजनीकांत ने बताया कि देर रात दो बजे जब वह पत्नी को लेकर शादी समारोह से लौटकर घर आए। इसके बाद वह और बहनोई चारपाई पर सो गए जबकि बबली चटाई बिछाकर नीचे लेट गई। कुछ ही देर में उसकी आंख लग गई तो दोनों ने दबोच लिया और घसीटकर खुली जगह में ले गए। सुरेंद्र ने घुटने से उसका गला दबा दिया। रजनीकांत ने हंसिया से उसके पेट में सात-आठ वार किए। जब यकीन हो गया कि बबली मर चुकी है तो भूसा की पल्ली में शव को रखकर पिछले दरवाजे से निकल गए और प्राइमरी स्कूल के पास खाद के गड्ढे में फेंक दिया।

 

9 of 10
मृतक बबली का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शव को फेंकने का नहीं मिला मौका
रजनीकांत ने बताया कि तड़के उजाला होने और ग्रामीणों के शौच के लिए निकलने के कारण शव को दबा दिया था। दोनों को शव को फेंकने का मौका नहीं मिल सका। दोनों की योजना थी कि शव को ठिकाने लगाने के बाद यह अफवाह फैला देंगे कि बबली प्रेमी के साथ भाग गई है। इससे किसी को भी पता नहीं चलेगा। पुलिस ने सर्विलांस पर मोबाइल नंबर लगाया तो राज खुल गया और शव भी मिल गया।

 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मोबाइल से खुलेगा हत्या का असली राज
पुलिस ने बबली के मोबाइल को घर से बरामद कर लिया है। पुलिस महिला के मोबाइल की जांच कर रही है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि महिला के युवक से संबंध थे या फिर पति को शक ही था। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। देर शाम एसपी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर गए और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें