फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की मोहब्बत में दीवानी पत्नी की दिल-दहला देने वाली करतूत, चश्मदीद ने कही ये बातें

Mon, 16 Jul 2018 02:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
सुरेंद्र पाल की फाइल फोटो, -मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर शनिवार की देर रात मोपेड से फेरी करके लौट रहे किराना दुकानदार की केशरी भट्ठा के पास हत्यारों ने मोपेड रोककर कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार कर और गाड़ी चढ़ाकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले, आलाकत्ल कुल्हाड़ी को वारदात से कुछ दूरी पर फेंक गए। घटना की जानकारी लगने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 7
भट्टे पर खड़ी मृतक की मोपेड - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरियाबाग निवासी सुरेंद्र पाल (44) पुत्र उजियारी लाल पाल की कस्बे के मुरादगंज तिराहे पर परचून की दुकान है। वह रोजाना सुबह और शाम को गांव-गांव अपनी मोपेड से जाकर परचून के सामान की फेरी लगाता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को सुरेंद्र ने दुकान खोली और दोपहर ढाई बजे दुकान बंद कर दी।


इसके बाद वह फेरी करने मोपेड से चला गया। शनिवार की देर रात वह ऊंचा गांव से फेरी करके लौट रहा था, तभी फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर स्थित केशरी भट्ठा के पास हत्यारों ने अज्ञात वाहन से मोपेड में टक्कर मार दी और उसके ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए उसके बाद वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया और मार डाला।


 
विज्ञापन

3 of 7
भट्ठा मालिक से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद हत्यारों ने उसकी मोपेड को उठाकर भट्ठे के पर लॉक लगाकर खड़ी कर दी और कुल्हाड़ी को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर ईंटों पर डालकर भाग निकले। रात में भट्ठे का चौकीदार अरविंद कुमार जब गांव से वापस भट्ठा आया तो उसने शव पड़ा देखा। उसने सूचना गांव के लोगों को दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों में पहुंची मां और बड़े भाई राजेंद्र पाल ने डॉयल 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने जांच-पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

4 of 7
-मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई राजेंद्र पाल का आरोप है कि सुरेंद्र पाल की पत्नी मालती देवी का गांव के ही वीरेंद्र पाल नाम के युवक के साथ पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग है, दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। इस बात को सुरेंद्र पाल जानता था, उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया, जिससे परिवार में आए दिन झगड़ा होता था। इससे क्षुब्ध होकर सुरेंद्र ने फफूंद में अलग किराए का मकान लेकर रहने लगा था। भाई राजेंद्र पाल ने थाने में दी तहरीर में पत्नी के प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से हत्या कराए जाने को लेकर मृतक की पत्नी मालती देवी गांव के दो भाइयों वीरेंद्र पाल व अजय पाल पुत्रगण सूबेदार के खिलाफ हत्या करने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
घटना स्थल पर पड़ा मृतक के थैले को देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक चश्मदीद जान बचाने को भागा
घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक गांव निवासी एक चश्मदीद ने बताया कि जब वह अपने घर जा रहा था तो घटनास्थल पर एक चार पहिया वाहन खड़ा था। कुछ लोग सुरेंद्र सिंह को मार रहे थे, जब वह वहां रुका तो वह लोग उसको भी मारने के लिए चिल्लाकर पकड़ने दौड़े। वह जान बचाने के लिए भाग निकला। 

 
विज्ञापन

6 of 7
घटना स्थल पर मौजूद भीड़  - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पड़ा मिला झोला और पेन 
घटनास्थल पर मृतक का झोला और पेन भी पड़ा हुआ था। उसकी चप्पलें अलग-अलग दिशाओं में पड़ी थीं। ऐसा लग रहा था कि उसका हत्यारों से काफी संघर्ष भी हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोती-बिलखती मृतक की मां , मृतक के थैले को देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां का रो-रोकर बुरा हाल 
बहू की करतूत को लेकर मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव के लोग बहू को कोसते नजर आए, जिसने अपने स्वार्थ की खातिर अपनी ही मांग के सिंदूर का कत्ल करवा दिया। घटना की सूचना पर मां रोती-बिलखती हुई घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस ने घर से आरोपी पत्नी मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया है । प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें