सीएनजी किट की लॉ
चिंग के चार महीने बाद पहली सीएनजी स्कूटी कानपुर की सड़कों पर दौड़ पड़ी। करीब चार महीने बाद आरटीओ से ईंधन बदलाव की अनुमति मिलने के बाद डीलर ने किट लगानी शुरू कर दी है। स्कूटी में किट लगवाने का खर्चा 12 हजार रुपये है। किट जहां पर चाभी लगती है, उसी के नीचे वाले हिस्से मेें फिट की जाएगी। इसका सिलिंडर डेढ़ किलो का है। सीएनजी से स्कूटी चलाने में एक किलोमीटर में 90 पैसे का खर्च आ रहा, जबकि पेट्रोल में यह खर्चा 1.93 रुपये है। एक किलो सीएनजी में स्कूटी करीब 65 का एवरेज देगी, जबकि एक लीटर पेट्रोल में 40 का देती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डेढ़ किलो सीएनजी में स्कूटी 95 किलोमीटर चल रही...