फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 30 May 2020 10:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम, ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

नौतपा यानी गर्मी के भीषण नौ दिन चल रहे हैं। इसके बावजूद यूपी के कई शहरों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को सुबह से ही यूपी के कानपुर समेत आसपास के औरैया, महोबा, जालौन, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, घाटमपुर आदि शहरों में आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। कई शहरों में ओले भी गिरे।



 

विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो अभी एक जून तक यूपी के कई शहरों में बारिश व आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। 


 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में आए अम्फान तूफान की वजह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। साथ ही माना जा रहा है कि इस बार यूपी में मानसून जल्दी आएगा।

 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले शनिवार सुबह भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिले में मौसम सुहाना बना हुआ है। हमीरपुर जिले में सुबह हल्के बादल रहे इसके बाद तेज धूप निकली आई। यही हाल चित्रकूट जिले का रहा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार देर रात हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह भी बारिश हुई। यहां मौसम सुहाना बना हुआ है। औरैया जिले में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें