फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 23 और 24 जुलाई को यूपी के कई शहरों में होगी झमाझम बारिश

Sun, 21 Jul 2019 04:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों बांदा, कन्नौज, इटावा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, घाटमपुर, चित्रकूट, उन्नाव में झमाझम बारिश के लिए अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि 23 जुलाई की शाम से 24 तक कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। दो दिनों तक करीब 38 मिमी बरसात हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
23 जुलाई की रात से ही आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार बनने लगेंगे। तब तक गर्मी और उमस से दिक्कत उठानी पड़ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आर्द्रता 83 प्रतिशत व हवाओं की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई। सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई की शाम तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 23 की शाम से 24 जुलाई तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों में जुलाई में बारिश 
2018 में 386 
2017 में 323
2016 में 309
2015 में 213
2014 में 326
2013 में 406
2012 में 261
2011 में 386
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें