फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: आज दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून दस्तक दे सकता है। 50 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा, जब मानसून निर्धारित समय से 15 दिन पहले आ जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर भारत में मानसून इस बार काफी पहले पहुंच रहा है। दक्षिण पश्चिमी मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कानपुर में रविवार देर रात तक आने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही कानपुर में बादल छाए रहे। वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी बदली रही। मौसम विभाग की मानें तो इस मानसून के दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छाने की उम्मीद है। इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश होने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : गौरव कनौजिया, अमर उजाला
लगातार लुढ़क रहा अधिकतम तापमान
पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 32.4 डिग्री पर आ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
यह सामान्य तापमान से सात डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिन से 26 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इसकी वजह रात में छाने वाले बादल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें