फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन, पर अच्छी बारिश की उम्मीद, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 01 Jul 2021 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जलवायु परिवर्तन के असर से मई की तरह जून माह में भी औसत तापमान में तो गिरावट आई है पर उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर रखा है। जून माह में आमतौर पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि, इस बार अभी तक सिर्फ दो दिन अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। हालांकि, मौसम विज्ञानी बारिश के लिहाज से इसे अच्छा मान रहे हैं। ऐसी उमस भरी गर्मी अच्छी बारिश का संकेत दे रही है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब (39.8) रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा आदि में तापमान इसी स्तर पर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इस बार लगातार दो चक्रवाती तूफान आने से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला है।

विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे जलवायु परिवर्तन का भी असर है। इसके चलते तापमान में एकदम से बढ़ोतरी या गिरावट होती रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जल्दी मानसून आने से भारी बारिश संभव
मानसून के इस बार समय से पहले आने से जुलाई से सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। डॉ. पांडेय के अनुसार वर्ष-2020 में पिछले 40 वर्षों के मानसून आगमन की तारीखों को देखते हुए कुछ परिवर्तन किया गया था।

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : गौरव कनौजिया, अमर उजाला
इसमें उत्तर प्रदेश में मानसून आने की तारीख 18 और लखनऊ व कानपुर में 23 जून निर्धारित की गई थी। मानसून पैटर्न के अध्ययन के एक वर्ष बाद ही इसमें परिवर्तन आने की वजह भी जलवायु परिवर्तन है। बताया कि जब-जब मानसून जल्दी आता है तो उस वर्ष अच्छी बारिश होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जून में अधिकतम तापमान का मीटर
वर्ष            तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

2011 में 43.4
2012 में 45.0
2013 में 39.8
2014 में 46.4
2015 में 46.2
2016 में 42.6
2017 में 44.8
2019 में 45.0
2020 में 41.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें