फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के कई शहरों में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 14 Jun 2021 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
अरब सागर से नम हवाएं लेकर मानसून ने कानपुर और इसके आसपास के जनपदों में दस्तक दे दी है। पहले दो दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद जैसे-जैसे मौसम का उतार-चढ़ाव होता रहेगा बारिश में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार निर्धारित समय से पहले पहुंचे मानसून की वजह से पूरे मानसून तक औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले से ही यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून की आहट शुरू हो गई थी। 50 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ, जब मानसून निर्धारित समय से 15 दिन पहले पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर भारत में मानसून इस बार काफी पहले पहुंचा है।

विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून की शुरुआत में सबसे अधिक बारिश उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में संभावित है। लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के भी संकेत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कई दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें