कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में एक बार फिर से मानसून ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिन और बादल शहरियों को तर-ब-तर करेंगे। गुरुवार को पुरवा साढ़े दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही और बारिश भी हुई।
विज्ञापन
2 of 5
सुबह से लेकर शाम तक हुई झमाढम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर की बारिश ने मानसून सीजन का सामान्य औसत पार कर लिया है। मानसून की सामान्य औसत बारिश 745 मिमी है और अब तक 760 मिमी बारिश हो चुकी है। सीएसए विवि के मौसम विभाग का कहना है कि रात तक तीन मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश में मैच का लुत्फ उठाते दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि यह मानसूनी बारिश हो रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहता है। इस सप्ताह बारिश होती रहेगी।
4 of 5
बारिश तेज हुई तो छात्राओं ने निकला छाता
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी डॉ. खान ने बताया कि पिछले महीने में मानसून कम सक्रिय रहा है लेकिन सितंबर के आखिर में तेजी आ गई है।
बारिश के बाद दिखा कुछ ऐसा नजारा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह बारिश देर में लगाए गए धान को छोड़कर बाकी सभी फसलों के लिए नुकसानदेह है। उड़द और मूंग को भी नुकसान होगा। जिन फसलों में दाने आ गए हैं, उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है। दाने अंकुरित हो सकते है।