यूपी के औरेया जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड में एक फर्जी महिला दरोगा ने आलाधिकारियों में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
इटावा जनपद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस लाइन से पुलिस की वर्दी खरीद कर औरेया जिले में होने वाली परेड को देखने पहुंच गई। इसी दौरान मौजूद पुलिस पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी और वर्दी में लगे बिल्ले उल्टे होने के कारण जब महिला से पूछताछ की गई तो वह अपना पता ठीक से ना बता पाई। महिला खुद को दरोगा बता रही थी। परेड के दौरान संदिग्ध महिला के अचानक पकड़े जाने से हड़कंप की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
इस तरह से फर्जी वर्दी पहनकर परेड में पहुची महिला अपना नाम संतोषी राजपूत जनपद इटावा बताया। फिलहाल पुलिस इस महिला को पूछताछ के लिए महिला थाने ले आई जहां से महिला से पूछताछ की गयी। इस दौरान उसका पति भी आ पहुंचा। फर्जी महिला दरोगा के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं है जिसके चलते वह भी कई दिनों से परेशान है।
आरोपी महिला दरोगा ने बताया है कि उसने SI की परीक्षा दी थी और फिजिकल और मेडिकल भी हो चुका था लेकिन उसे किसी प्रकार की अभी नियुक्ति का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। महिला का कहना है कि वह पुलिस की दरोगा भर्ती में चयनित हो चुकी है। महिला के पास से एक आई कार्ड भी बरामद हुआ है।