फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल बैंक ही नहीं अपनों के भी डिफाल्टर हैं विक्रम कोठारी, किया ये खेल

Wed, 21 Feb 2018 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विक्रम कोठारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः बैंकिंग घोटाले में फंसे रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी अपने कर्मचारियों के भी डिफाल्टर हैं। पनकी स्थित रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों का बीते कई सालों से पीएफ का पैसा जमा नहीं किया है।

 
विज्ञापन

2 of 6
विक्रम कोठारी - फोटो : अमर उजाला
पीएफ विभाग ने इस संबंध में इन्हें दिसंबर में नोटिस भी भेजा था। इसके बाद भी विभाग में कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया गया। अब विभाग ने कर्मचारियों की संख्या, हाजिरी रजिस्टर जब्त करने, कर्मचारियों का पीएफ निर्धारण करने की तैयारी की है।

 
विज्ञापन

3 of 6
विक्रम कोठारी - फोटो : अमर उजाला
पनकी स्थित कंपनी के कर्मचारियों ने पिछले साल विभाग में पीएफ न कटने की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद विभागीय जांच में पता चला कि मार्च 2016 से कंपनी की ओर से पीएफ नहीं जमा किया गया।
 

4 of 6
विक्रम कोठारी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विभाग ने दिसंबर 2017 में कंपनी को नोटिस भेजकर कर्मचारियों का पीएफ एक माह के भीतर जमा करने के लिए कहा। साथ ही कर्मचारियों की संख्या और उनका हाजिरी रजिस्टर भी भेजने के लिए कहा गया। लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने रिमाइंडर नोटिस भेजा।
 
विज्ञापन

5 of 6
विक्रम कोठारी - फोटो : अमर उजाला
इस पर कंपनी की ओर से कहा गया कि यहां कार्यरत कर्मचारियों की संख्या और हाजिरी रजिस्टर इनसल्वेंसी प्रोफेशनल के पास हैं। वो कुछ भी नहीं बता सकते हैं। वहीं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, द्वितीय, मोहित शेखर ने बताया कि कर्मचारियों ने पीएफ जमा न करने की लिखित शिकायत की थी। जल्द ही इंसाल्वेंसी प्रोफेशनल से कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर पीएफ का निर्धारण करने के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई की है तैयारी

6 of 6
विक्रम कोठारी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विभागीय सूत्रों के मुताबिक 7ए के तहत कंपनी को नोटिस भेजा जाएगा। इसके माध्यम से कर्मचारियों के पीएफ निर्धारण (कितना बकाया है) होगा। यह निर्धारण कर्मचारियों की संख्या आने के बाद पता चलेगी। इसके बाद भी पीएफ न जमा करने पर विभाग कंपनी के बैंक खाते आदि सीज करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें