कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
तीन कनेक्शन पर 7305 रुपये बाकी
विकास दुबे के नाम पर घर का बिजली कनेक्शन और एक नलकूप का कनेक्शन था। जबकि उसके पिता राम कुमार दुबे के नाम पर भी एक नलकूप कनेक्शन था। दोनों नलकूपों का पिछला बकाया भी जमा करा दिया गया था। मौजूदा समय में दोनों नलकूपों पर 3411-3411 रुपये बाकी हैं। जबकि घर के एक किलोवाट कनेक्शन पर 483 रुपये बकाया है। कुल मिलाकर उस पर 7305 रुपये की बकायेदारी है। समय पर बिजली बिल जमा कराने से आरसी का मामला नहीं बनता है।
कानपुर देहात के अधीक्षण अभियंता की आख्या पर रिपोर्ट एमडी को भेज दी गई है। घटना की रात लाइन टूटने की सूचना एक मोबाइल नंबर से चौबेपुर सबस्टेशन में दी गई थी। जहां से सूचना शिवली सबस्टेशन देकर बिजली बंद कराई गई थी। - राजेंद्र प्रसाद, चीफ इंजीनियर, कानपुर जोन, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम