फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: शहीद डीएसपी के वायरल पत्रों में अलग-अलग हस्ताक्षर, पुलिस ने दोनों पत्रों को जांच में किया शामिल

Thu, 30 Jul 2020 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डीएसपी देवेंद्र मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर बिकरू कांड में डीएसपी देवेंद्र मिश्र की शहादत के बाद उनका एक पत्र वायरल हो गया था। ये पत्र उन्होंने पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी के खिलाफ लिखा था। उसमें डीएसपी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक अन्य कागज वायरल हुआ। इसमें भी देवेंद्र मिश्र के हस्ताक्षर हैं लेकिन पहले वाले हस्ताक्षर से अलग हैं। इन हस्ताक्षरों की सत्यता कितनी है यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
ये सभी दस्तावेज जांच में शामिल हैं। जिस तरह से अलग-अलग हस्ताक्षर मिले हैं, उससे यह भी आशंका है कि कहीं कोई अन्य पुलिसकर्मी इसमें शामिल तो नहीं है, जो फर्जीवाड़ा कर रहा हो। इससे सीओ दफ्तर का स्टाफ सवालों के घेरे में है।

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के आरोपी एनसीआर में छिपे
कुख्यात विकास दुबे के खास गुर्गे राम सिंह यादव, जिलेदार, हीरू दुबे, बाल गोविंद समेत एक दो अन्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इनमें से कई आरोपी एनसीआर में पनाह लिए हुए हैं। पुलिस को इस संबंध में जानकारी हाथ लगी है। पुलिस और सर्विलांस की तीन टीमें एनसीआर में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें