फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के खिलाफ एक और मुकदमा, इन पुलिस वालों पर गिरेगी गाज

Sat, 21 Nov 2020 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे: जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई के खिलाफ शुक्रवार को बजरिया थाने में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई। जय पर भी तथ्यों को छुपाकर फर्जी शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने का आरोप है।

 
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
एसआईटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में फर्जी शपथपत्र देकर असलहा लाइसेंस प्राप्त करने वालों में नौ आरोपी शामिल थे जो विकास दुबे के गिरोह में शामिल थे। वहीं बजरिया से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाला उसका खास जय बाजपेई भी इसी श्रेणी में शामिल है।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास के खजांची जय बाजपेयी को भेजा गया जेल - फोटो : amar ujala
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने वादी बनकर जय के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका प्रयोग करना की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं जयकांत के खिलाफ दर्ज एफआईआर में विवेचक दरोगा अवनीश वर्मा को बनाया गया है। दरोगा ब्रह्मनगर का ही हल्का इंचार्ज है। बीते डेढ़ साल से वह हल्का इंचार्ज हैं। ऐसे में यह देखना जरूरी होगा कि मुकदमे की जांच सही दिशा में जा रही हो।

 

4 of 6
जय को रिहा कराने के लिए दर दर भटक रही श्वेता - फोटो : amar ujala
इन पुलिस कर्मियोें पर लगे गंभीर आरोप, हो सकती बर्खास्तगी
चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी (वर्तमान जेल में बंद), पूर्व में चौबेपुर में तैनात एसआई अजहर इशरत, पूर्व चौकी इंचार्ज केके शर्मा (वर्तमान जेल में बंद), एसआई कुंवरपाल सिंह, एसआई विश्वनाथ मिश्रा, थाना कृष्णानगर लखनऊ के एसआई अवनीश कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार और सिपाही राजीव कुमार

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इनका हो सकता डिमोशन
इंस्पेक्टर बजरिया राममूर्ति यादव, पूर्व इंस्पेक्टर कृष्णानगर लखनऊ अंजनी कुमार पांडेय, एसआई चौबेपुर दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल लायक सिंह, सिपाही विकास कुमार और कुंवर पाल सिंह।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इनको मिल सकती प्रतिकूल प्रविष्टि
पूर्व इंस्पेक्टर बजरिया एसके वर्मा, पूर्व इंस्पेक्टर बजरिया काजी मोहम्मद इब्राहिम, पूर्व इंस्पेक्टर चौबेपुर वेद प्रकाश, पूर्व इंस्पेक्टर चौबेपुर लालमणि सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर चौबेपुर मुकेश कुमार, पूर्व इंस्पेक्टर चौबेपुर बृज किशोर मिश्रा, पूर्व इंस्पेक्टर रूरा धर्मवीर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर शिवली राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व इंस्पेक्टर नजीराबाद जितेंद्र पाल सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर शिवली सूबेदार सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर शिवली दीवान गिरि, पूर्व इंस्पेक्टर चौबेपुर संजय सिंह, पूर्व एसओ चौबेपुर राधेश्याम यादव, पूर्व एसओ चौबेपुर सतीश चंद्र यादव, पूर्व एसओ चौबेपुर राकेश कुमार, पूर्व एसआई नजीराबाद सुरजीत कुमार मिश्रा, एसआई कृष्णानगर लखनऊ अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व एसआई चौबेपुर इंद्रपाल सरोज, पूर्व एसआई रूरा लवकुश सिंह, पूर्व एसआई शिवली संजय कुमार, एलआईयू बीट प्रभारी कल्याणपुर सुरेश तिवारी, हेड मुहर्रिर कृष्णानगर लखनऊ बैजनाथ गौड़ और हेड कांस्टेबल कल्याणपुर एलआईयू धर्मेंद्र सिंह।

एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी जोन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें