चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों में गांव का रोजगार सेवक भी शामिल था। मंगलवार को वारदात के डेढ़ माह के बाद आरोपी ने कानपुर देहात जिले की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गांव में वारदात के बाद से मनरेगा योजना का काम ठप है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जरूरत मंदों को रोजगार के लिए गांव से पलायन करने की नौबत बनी हुई है। बिकरू ग्राम पंचायत का मनरेगा रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ धीरू पंडित भी वारदात में शामिल था। घटना के बाद से फरार था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की जांच में बताया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि दुबे बिकरू ग्राम पंचायत की प्रधान हैं, लेकिन लखनऊ में ही रहती हैं। विकास दुबे ने अंजली दुबे की प्रधान संबंधी काम धीरू पंडित को सौंप रखा है।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
यहां के ग्रामीणों ने बताया कि धीरू पंडित मनमाने ढंग से सिर्फ अपने हितैषियों को पंचायत की योजनाओं में शामिल करता था और ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में ब्लाक और क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में शामिल होता था। खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि बिकरू गांव में दो जुलाई को हुई घटना के बाद मनरेगा ही नहीं बल्कि पंचायत के कई विकास कार्य प्रभावित हैं।
4 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
रोजगार सेवक की गिरफ्तारी या समर्पण की कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई बिकरू का बेरोजगार मनरेगा योजना से जुड़कर रोजगार चाहता है तो ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे। अभी तक ग्राम प्रधान अंजलि दुबे की ओर से मनरेगा से संबंधित कच्चे पक्के कार्य कराने की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विकास दुबे को क्षेत्रीय राजनीति की पूरी जानकारी देता था धीरू
घेमऊ जिला पंचायत क्षेत्र सहित शिवराजपुर और चौबेपुर ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत इलाकों से जीते प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों की पूरी जानकारी मोबाइल और घर जाकर मनरेगा रोजगार सेवक धर्मेंद्र उर्फ धीरू पंडित विकास दुबे को देता था। विकास खंड के अधिकारियों, कर्मियों को विकास पंडित की सूचना धीरू के माध्यम से पहुंचती थी। सखरेज, आंटी, भीटी, मरहमत नगर, कमालपुर, काशीनाथ पुरवा आदि गांवों में राशन वितरण में भी दखल रखता था। ग्रामीणों ने पुलिस और एसआईटी जांच अधिकारियों से शिकायत की है।