बिकरू कांड में पुलिस ने मनु पांडेय का वाइस सैंपल जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा है। इस सैंपल को वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग से मैच कराया जाएगा। पुष्टि के बाद मनु को भी आरोपी बनाया जाएगा। बिकरू में दो जुलाई की रात मनु पांडेय के घर के आंगन में डीएसपी देवेंद्र मिश्र को मारा गया था।