फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: शहीद सीओ की बेटी ने राजपत्रित अधिकारी के पद पर किया आवेदन, एसएसपी दफ्तर में जमा किए दस्तावेज

Wed, 30 Dec 2020 11:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दिवंगत सीओ देवेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्र की बड़ी बेटी वैष्णवी ने मंगलवार को राजपत्रित अफसर के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। पुलिस ऑफिस में संबंधित अधिकारी को इसके दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेज अनुमोदन के बाद शासन के पास जाएंगे। ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) पद पर तैनाती के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। शासन पद में बदलाव कर सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद संबंधित विभाग की तरफ से परिजनों से नौकरी के लिए आवेदन करने को कहा गया था। तब वैष्णवी का स्नातक पूरा नहीं था। अब उसने स्नातक (बीएससी) की पढ़ाई पूरी कर ली है।

 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वैष्णवी मां व अन्य परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची। शैक्षणिक दस्तावेज के अलावा अन्य कागजात अफसरों को दिए। एक मार्कशीट कम है, जिसे प्रक्रिया शुरू होने से पहले उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
राजपत्रित अधिकारी पद पर तैनाती की मांग
वैष्णवी व उनके परिजनों ने बताया कि शहीद सीओ डीएसपी (राजपत्रित) पद पर थे। इसलिए उनकी मांग है कि राजपत्रित पद पर ही नौकरी दी जाए। वैष्णवी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें