फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: बिकरू कांड की साजिश में अमर की पत्नी खुशी और माता पिता को जेल, नाबालिग भाई ने किया ये खुलासा

Fri, 24 Jul 2020 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में विकास दुबे सहित छह आरोपियों को ढेर करने के बाद हमले की साजिश में शामिल 12 से अधिक लोगों को जेल भेजा है। विकास के भांजे अमर दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी पत्नी खुशी और माता पिता को जेल भेजा जा चुका है। अब अमर का नाबालिग भाई पुलिस के रडार पर है।

 
विज्ञापन

2 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे ने भी पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। यह खुलासा खुद उसके नाबालिग छोटे भाई ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि जब पुलिसकर्मी भाग रहे थे तो अमर और विकास दुबे उन्हें पकड़-पकड़कर गोलियां मार रहे थे।



 
विज्ञापन

3 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
अमर, विकास दुबे का दाहिना हाथ था। पुलिस के मुताबिक दो जुलाई की रात भी विकास के साथ अमर दुबे, प्रभात, अतुल, जिलेदार, राम सिंह यादव समेत कई गुर्गे पुलिस से सीधे मोर्चा लिए थे। अमर के छोटे भाई ने बताया कि विकास ने अमर को बुलाया था। कुछ देर बाद असलहा लेकर घर आया और छत पर चला गया। कुछ देर बात ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। 

 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बात नहीं हो पाएगी...विकास के साथ रहेंगे
छोटे भाई ने बताया कि वारदात के बाद जब अमर घर से भाग रहा था तो उसने कहा था कि अब बात नहीं हो पाएगी। फोन बंद कर दिया है। विकास के साथ रहेंगे, परेशान न होना। पुलिस आए तो कह देना डर की वजह से भाग गया। हालांकि जांच में उसकी पत्नी, पिता व मां की भी भूमिका मिली थी। इसके बाद सभी को जेल भेजा गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
साथ दिया या नहीं, जांच जारी 
पुलिस अमर के नाबालिग भाई से पूछताछ कर चुकी है। उसके बयान बेहद अहम हैं। पुलिस अब तफ्तीश कर रही है कि अमर के साथ वह भी था कि नहीं। साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो पुलिस उसे गवाह भी बना सकती है। पुलिस अमर की नवविवाहिता पत्नी खुशी को साजिश में शामिल होने और माता-पिता को वारदात के वक्त अमर को कारतूस उपलब्ध कराने के आरोप में जेल भेजा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें