वट सावित्री पूजन को लेकर कानपुर सहित आसपास के जिलाें के मंदिरों मे सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ दिखी। वट वृक्ष के समीप इतनी भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आई। इस दौरान महिलाओं में संक्रमण की चिंता नजर नहीं आई।
विज्ञापन
2 of 7
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख किया पूजन
- फोटो : amar ujala
हरदोई में बाबा मंदिर चौराहा के निकट महिलाओं ने वट पूजन किया। कुछ ही देर में पूजन करने वाली महिलाओं की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का हवाला देते हुए पूजा बंद करवा दी।
विज्ञापन
3 of 7
पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बीच बांदा में अमावस्या पर अधिकांश सुहागिनें पूजन के दौरान बिना मास्क के नजर आईं। किसी ने भी सोशल डिस्टेंस का कहीं पालन नहीं किया।
4 of 7
पूजन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
धर्म नगरी चित्रकूट के रामघाट पर आज सन्नाटा पसरा रहा। सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष में पूजन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 7
बिना मास्क के पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में अमावस्या के चलते वट व्रक्ष पूजा के लिए जगह जगह महिलाओं की भीड़ पूजन करते हुए नजर आई। कुछ जगहों पर महिलाएं मास्क लगाए हुए दिखी और कुछ जगह बिना मास्क के पूजा करने हुए नजर आईं।
विज्ञापन
6 of 7
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूजा करने के लिए कहते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर में लाकडाउन के बीच वटवृक्ष की पूजा करने पहुंची महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। उन्नाव के अधिकांश क्षेत्रों में महिलाओं ने बरगद की टहनी को घर में गमले में लगा कर घर पर ही पूजा की। कुछ मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने घर के नजदीक लगे वट व्रक्ष की पूजा की। जहां महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा।
पूजन के इंतजार में खड़ीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में शहर व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बरगदाही की पूजा धूूमधाम से हुई। कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बीच कई महिलाओं ने अपने घरों में ही यह पूजा संपन्न की।