फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media पर कुछ भी 'पोस्ट' 'लाइक' या 'कमेंट' करने से पहले पढ़ लें 'पुलिस की पाठशाला'

Thu, 17 May 2018 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस की पाठशाला में बोलते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के कटरा शमशेर खां स्थित अर्चना मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी प्रोफेसर के अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह सोशल साइटों पर कम से कम समय देें। उन्होंने कहा कि गलत पोस्ट शेयर व लाइक करना अपराध हो सकता है।

 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- कुछ लोग आपको इनाम खुलने का लालच देकर
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाली फेक कॉल से सावधान रहें। कुछ लोग आपको इनाम खुलने का लालच देकर अपने अकाउंट में पैसा डलवाते हैं या फिर आपके एटीएम कार्ड के नंबर की जानकारी कर शॉपिंग करते हैं। इससे बचना चाहिए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- एसएसपी ने कहा कि आजकल व्हाट्सअप व फेसबुक--
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस की पाठशाला में एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि आजकल व्हाट्सअप व फेसबुक का दौर चल रहा है। सभी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। बेकार की साइटों को देखना नहीं चाहिए और न ही उनका इस्तेमाल करना चाहिए। छात्राएं अपमान व अशोभनीय टिप्पणी को सहन न करें। अगर कोई करता है तो उसका विरोध करें। आपकी सुरक्षा के लिए 1090 के अलावा यूपी 100 की सेवा काम कर रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- एसएसपी ने कहा अगर रास्ते में आपको कोई परेशान कर रहा तो-
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
एसएसपी ने कहा अगर रास्ते में आपको कोई परेशान कर रहा तो पहले भीड़भाड़ स्थान पर रुक जाए। उसके बाद पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है। रास्ते में अलर्ट रहें। उन्हाेंने कहा कि लोग पुलिस के प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं। लेकिन पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें