संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सफलता हासिल कर आईएएस-आईपीएस बनने वाले कानपुर के युवाओं को लिखित परीक्षा में भले ही थोड़े कम अंक मिले हों लेकिन इंटरव्यू के मामले में उन्होंने टॉपर्स को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
इंटरव्यू में आईएएस टॉपर को कनपुरियों ने छोड़ा पीछे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवांश अवस्थी और जसलीन कौर ने इंटरव्यू में 201 अंक हासिल किए हैं। जबकि टॉपर कनिष्क को इंटरव्यू में 179, सेकेंड टॉपर अक्षत जैन को 198 और थर्ड टॉपर जुनैद अहमद को 184 अंक मिले हैं। हालांकि लिखित परीक्षा में टॉपर्स के अंक काफी अधिक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इंटरव्यू में आईएएस टॉपर को कनपुरियों ने छोड़ा पीछे
- फोटो : अमर उजाला
आयोग ने बुधवार को ही सिविल सर्विसेज के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जारी कर दिए हैं। मेंस और इंटरव्यू में शामिल होने के बाद अनुत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के अंक भी जारी कर दिए गए हैं।
4 of 5
इंटरव्यू में आईएएस टॉपर को कनपुरियों ने छोड़ा पीछे
- फोटो : अमर उजाला
लगातार चौथी बार सफल हुए सूरज, मिले 193 अंक
लगातार चार बार यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले घाटमपुर के सूरज पटेल ने भी इंटरव्यू में टॉपर्स से अधिक अंक हासिल किए हैं। सूरज को इंटरव्यू में 193 अंक मिले हैं जबकि लिखित परीक्षा में उन्होंने 835 अंक प्राप्त किए हैं। सूरज मौजूदा समय आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस बार उनकी रैंक 70 है और अब वह आईएएस अफसर बन गए हैं। इसी तरह 59 रैंक हासिल करने वाली आईआईटी की पूर्व छात्रा चाहत वाजपेयी ने इंटरव्यू में 198 अंक हासिल किए हैं। वहीं, 56वीं रैंक हासिल करने वाले दिलीप मिश्र ने इंटरव्यू में 176 अंक हासिल किए हैं।
इंटरव्यू में आईएएस टॉपर को कनपुरियों ने छोड़ा पीछे
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने हासिल किए 200 से अधिक अंक
15वीं रैंक पाने वाले अतिराग चापलोत, अंबुल समिया, कुमार विवेक, अर्नयक, टी चित्रा, अर्पित गुप्ता, रेहाना बशीर और आर्या आर नायर ने आईएएस के इंटरव्यू में सर्वाधिक 206 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा काजल ज्वाला ने 201, हेमंत केशव ने 201, आकाश एस ने 204, अपराजिता ने 201, सौरभ कुमार ने 201, स्मृति मिश्रा ने 204, हिमांशु प्रजापति ने 201, पी प्रमोथ ने 201, गौहर हसन ने 201, कृष्ण कुमार सिंह ने 204, , सूरज शाजी ने 204 अंक हासिल किए हैं।