उन्नाव के औरास में सई नदी पार कर खेतों में जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाए गए लकड़ी के पुल पार करते समय पैर फिसलने से अधेड़ महिला की नदी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को खेत गई महिला के देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह इस पुल से करीब 100 मीटर दूर नदी में शव उतराता देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शव देखकर ग्रामीण बोले यही हमारा भाग्य है। हमे इसी के साथ जीना होगा।
विज्ञापन
2 of 6
जुगाड़ का पुल
- फोटो : amar ujala
औरास थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव निवासी शिवदेवी (52) पत्नी सत्यपाल गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास सई नदी पर बने बांस के पुल को पार कर खेत गई थी। शाम को खेत से घर लौटने के दौरान पुल पर उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। गांव के एक युवक ने उसके डूबने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने नदी में उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
3 of 6
नदी में डूबने से महिला की मौत
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पुल से लगभग 100 मीटर दूर नदी में उसका शव उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मशक्कत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। एसओ राजबहादुर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शिवदेवी का शव जैसे ही घर पहुंचा कोहराम मच गया। बेटे राजेश व सर्वेश शव देख बिलख उठे। मृतका के पति सत्यपाल का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति ने बांस के पुल से नदी में गिरकर पत्नी के डूबने की तहरीर पुलिस को दी है।
4 of 6
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन
- फोटो : amar ujala
छह अन्य लोगों की पुल से गिरने से हो चुकी है मौत
मिर्जापुर अजिगांव के ग्रामीण पिछले कई सालों से सई नदी में पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुल का निर्माण न होने से खुद ग्रामीणों ने बांस का पुल बना लिया। जिससे हर वक्त असुरक्षा का खतरा बना रहता है। हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से सई नदी में बांस की जगह पीपे का पुल बनाए जाने की घोषणा की गई थी। जिससे ग्रामीणों में अंसतोष है। गुरुवार को बांस के पुल से फिसलकर गिरी महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले बांस के पुल से छह अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा ने बताया कि अजिगांव चकबंदी में है। शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी साथ थे। अधिकारियों ने पुल निर्माण के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया है। रिपोर्ट बनाकर डीएम को देंगे। पुल से गिरकर महिला की मौत की घटना में मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह संभव नहीं है क्योंकि महिला के पति जीवित हैं। खेती मृतका के नाम न होने की जानकारी हुई है।
जान जोखिम में डालकर पुल से निकलते हैं लोग
- फोटो : amar ujala
पीडब्ल्यूडी के एसई मन्नीलाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या द्वारा सई नदी पर पीपे का पुल बनावाने की घोषणा की गई है। शुक्रवार को टीम के साथ मौका मुआयना किया है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी सुविधा के लिए बनाए गए लकड़ी के पुल को भी देखा है। सेतु निगम के एमडी से भी फोन पर बात की है। एसई ने बताया कि पीपे के पुल का एस्टीमेट अवर अभियंता से तैयार कराया जा रहा है। एस्टीमेट व रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेजेंगे। डीएम की संस्तुति के बाद फाइल शासन को भेजी जाएगी।