फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: कानपुर में 20 साल बाद इतनी ठंडी रात, 3.2 रहा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में एक सप्ताह से पड़ रही भीषण ठंड नए-नए आयाम गढ़ रही है। पांच जनवरी की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इतना ही नहीं इस दिन 20 साल बाद ऐसी ठंड पड़ी है। 2002 में पांच जनवरी की रात को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

ठंड के तेवर और तल्ख होंगे। नए साल का पहला सप्ताह कड़ाके की ठंड के नाम रहा। शुक्रवार को दोपहर बाद धूप तो अच्छी निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं ने गलन कम नहीं होने दी। धूप सेंकते लोग भी कांपते नजर आए। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 3.2 पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड में और इजाफा होगा। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद राहत के आसार
उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर ज्यादा रहा। जिससे पूरे दिन कंपकंपी बनी रही। लोगों को दो पहिया वाहन चलाने में भी दिक्कत आई। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अगले दो-तीन दिनों के बाद हो सकती है। तब बादल होने से तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कंपकंपाते बीत रहा पहला हफ्ता
एक जनवरी.. 
अधिकतम..20, न्यूनतम 10.8
दो जनवरी..
अधिकतम..13.4, न्यूनतम 5.4
तीन जनवरी..
अधिकतम..10.2, न्यूनतम 3.6
चार जनवरी..
अधिकतम..13.2, न्यूनतम 8.4
पांच जनवरी..
अधिकतम..15.2, न्यूनतम 4.4
छह जनवरी..
अधिकतम..12.2, न्यूनतम 3.2

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें