UP Weather Update: अप्रैल में तापमान 44.1 डिग्री कभी नहीं रहा। विभाग की मानें तो 27 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
अप्रैल की गर्मी ने रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम विभाग में उपलब्ध 55 साल के आंकड़ों के मुताबिक इस 26 अप्रैल को पारा सबसे अधिक 44.1 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले अप्रैल में अधिकतम तापमान इतना कभी नहीं रहा। साथ ही गर्मी का चरम ताप आधा घंटा पहले दो बजे आ गया। वैसे चरम ताप दोपहर ढाई बजे दर्ज होता है। शाम चार बजे तक दो घंटे पारा 44.1 डिग्री पर ही टिका रहा। वहीं, चकेरी स्थित एयरफोर्स केंद्र पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर गया।
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1971 से अधिकतम तापमान इतनी ऊंचाई तक अप्रैल के महीने में कभी नहीं गया। इसके पहले वर्ष 2022 में 29 अप्रैल को पारा 44 डिग्री तक गया था। लेकिन रविवार को इसके ऊपर चला गया। अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड बनाने के साथ ही 26 अप्रैल की रात का न्यूनतम तापमान भी 19 साल के बाद सबसे अधिक रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले 26 अप्रैल 2007 को 26.5 डिग्री रात का तापमान रहा था। उसके बाद अब न्यूनतम तापमान इतना बढ़ा है। चरम ताप का पहले आना और तापमान का उसी डिग्री पर अधिक देर तक बने रहना जलवायु परिवर्तन का असर माना जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर समेत आसपास के शहरों में 27 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
4 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे चढ़ा पारा
सुबह सात बजे-36 डिग्री, आठ बजे-38 डिग्री, नौ बजे-40 डिग्री, 10 बजे-41 डिग्री, 11 बजे-42 डिग्री, 12 बजे और एक बजे-43 डिग्री, दो बजे से शाम चार बजे तक 44.1 डिग्री फिर शाम पांच बजे-42।
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पीएं
- बिना पानी पीए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान
- लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें
- दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें
- काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर
- सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें।