बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर धीरे-धीरे कानपुर की तरफ बढ़ रहा है। इसके ही असर से गुरुवार को बूंदाबांदी हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से मौसम और बदलेगा। शनिवार और रविवार को मध्यम बारिश संभव है।
मानसून पूरे सितंबर सक्रिय रहेगा। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ शहर में उमस का माहौल रहा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शाम को मौसम में हल्का बदलाव आया।
सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस वक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं भरपूर नमी लेकर आ रही हैं। साथ ही गुजरात से बंगाल की खाड़ी तक बादलों की शृंखला उत्तरवर्ती होने वाली है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र में आएगा। इससे शनिवार और रविवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के असर से कई स्थानों पर निम्न दबाव बन रहे हैं, इससे हवाएं चक्रवात बना रही हैं। इससे यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
तापमान
अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस
4 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सब्जियों की फसलों को हो सकता नुकसान
बारिश से सब्जियों को नुकसान हो सकता है। इस वक्त किसान तरोई, खीरा, लौकी, कद्दू, कुम्हड़ा, भिंडी, बैगन, शिमला मिर्च की फसल बोए हैं। जो सब्जी तैयार हो गई है, उसको नुकसान हो सकता है।