फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंकार और फौजी को घसीटकर ले गई पुलिस, वीडियो देख खौल जाएगा खून, वायरल हुआ तो मच गया हड़कंप

Wed, 20 Feb 2019 09:22 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के 10-12 सिपाही एक युवक को जबरन पकड़ कर ले जा रहे हैं। यह युवक कोई और नहीं भारतीय सेना का जवान है। युवक खुद को पुलिस वालों से छुड़ाने की भरपूर कोशिश करता है लेकिन मित्र पुलिस अखिर में उसे जानवरों की तरह अपनी जीप के पिछले हिस्सें में भरने में कामयाब हो जाती है। इस दौरान कुछ लोग वहां वीडियो भी बना रहे थे जिन्हें महिला पुलिस हाथ मार कर वीडियो बनाने से मना करती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।




 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए श्यााम बाबू के थाना क्षेत्र का एक ममला गर्माया हुआ है। डेरापुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव कृष्णा नगर में पुलिस ने फौजी से अभद्रता कर शांतिभंग में उसका चालान करने का मामल तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा फौजी को घसीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिस पर पुलिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। सोमवार को सैन्य अधिकारी डेरापुर थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की।



 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इसके साथ ही फौजी के भी बयान दर्ज किए। पालिय कृष्णा नगर निवासी सेना का जवान सर्वेश कुमार हैदराबाद में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आया है। गुरुवार को फौजी के पड़ोसी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार के यहां एसओ पुलिस बल के साथ किसी मामले की जांच करने पहुंचे थे। वहां उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था।

 

4 of 5
डेमो
फौजी अपने दरवाजे बैठा था पुलिस ने उससे अधिवक्ता के परिजनों को बुलाने की बात कही लेकिन फौजी ने अधिवक्ता के परिवार से बोलचाल न होने का हवाला देकर मना कर दिया। यह बात पुलिस को नागवार गुजरी। उसने फौजी को गाली गलौज किया तो उसने इसका विरोध किया।  इसके बाद पुलिस ने उसे घसीट कर अपनी गाड़ी में डाल लिया और थाने ले जाकर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। इस घटनाक्रम का गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
जिस पर एसपी राधेश्याम ने भी जांच कराने की बात कही है। एसओ रामबहादुर के मुताबिक फौजी ने अभद्रता की थी जिस पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। सोमवार को कानपुर आर्मी यूनिट से इंटेलिजेंस आर्मी अधिकारी संजय कुमार व नवीन कुमार ने थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष के बयान दर्ज किए। इसके बाद गांव जाकर फौजी सर्वेश के बयान नोट किए। जांच करने आए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें